नर्सिंग कॉलेज को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मान्यता रद्द करने के आदेश पर रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब

नर्सिंग कॉलेज को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मान्यता रद्द करने के आदेश पर रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कॉलेज ऑफ नर्सिंग मेडुका को बड़ी अंतरिम राहत देते हुए संस्थान की मान्यता और संबद्धता रद्द करने के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है। जस्टिस ए के प्रसाद की सिंगल बेंच ने छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा संचालक (डीएमई) के 25 सितंबर 2026 के आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई है। अदालत में सुनवाई के दौरान मान्यता रद्द करने के अधिकार और संबंधित कानूनी प्रावधानों को लेकर महत्वपूर्ण दलीलें पेश की गई।

मान्यता रद्द करने के अधिकार पर विवाद

कॉलेज प्रबंधन की ओर से अधिवक्ता कार्तिक कथूरिया ने अदालत में दलील दी कि छत्तीसगढ़ उपचारिका, प्रसविका, सहायक उपचारिका-प्रसविका तथा स्वास्थ्य निरीक्षक रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1972 की धारा 24 के तहत मान्यता देने या वापस लेने का अधिकार संबंधित पंजीयन प्राधिकारी के पास है। उनके अनुसार, राज्य सरकार के अधिकारी संस्थान का निरीक्षण कर सकते हैं और कार्रवाई की सिफारिश कर सकते हैं, लेकिन सीधे मान्यता रद्द करने का आदेश जारी करना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

Read More Durg Murder Case: मुलाकात के बहाने बुलाया, फिर जानलेवा हमला! पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या में तीन को उम्रकैद

सरकार ने रखा अपना पक्ष

Read More Dhamtari News: रामलीला के दौरान भड़की आग, हनुमान का किरदार निभा रहा युवक समेत 3 झुलसे

राज्य शासन की ओर से उप-महाधिवक्ता आनंद डहरिया ने दलील दी कि संस्थान की मान्यता जारी रखने के विषय में निर्णय लेने का अधिकार राज्य सरकार के पास है। वहीं, इंडियन नर्सिंग काउंसिल की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि विवाद मुख्य रूप से कॉलेज प्रबंधन और राज्य सरकार के बीच का है और परिषद को इस संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया था।

दिसंबर में होगी अगली सुनवाई

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और संबंधित अधिनियम की धारा 24 पर विचार करने के बाद हाईकोर्ट ने विवादित आदेश के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने राज्य सरकार को 4 सप्ताह के अंदर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। जवाब पेश होने के बाद कॉलेज प्रबंधन को प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मिलेगा। मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर 2026 से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी। फिलहाल हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश से कॉलेज प्रबंधन को राहत मिली है।

Tags:

Latest News

Patna News: रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, कार्यक्रम खत्म होते ही धक्का-मुक्की; चार महिलाएं घायल Patna News: रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, कार्यक्रम खत्म होते ही धक्का-मुक्की; चार महिलाएं घायल
Tiger Shroff Firing Case: अमृतसर से पिस्टल, दिल्ली से ट्रेन और मुंबई में फायरिंग! टाइगर श्रॉफ केस में सामने आईं नई कड़ियां
Chhattisgarh Railway News: छत्तीसगढ़ में रेल विकास को बड़ा बूस्ट, नई यात्री सेवाएं शुरू; कई बड़े रेल कॉरिडोर की भी तैयारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए नया फरमान, दो ऑनलाइन कोर्स पूरे करने का आदेश
16.85 लाख की वसूली पर लगा ब्रेक, भिलाई निगम के 7 अभियंताओं को मिली राहत, हाई कोर्ट ने अधिकारियों से मांगा जवाब
नर्सिंग कॉलेज को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मान्यता रद्द करने के आदेश पर रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब
Dhamtari News: रामलीला के दौरान भड़की आग, हनुमान का किरदार निभा रहा युवक समेत 3 झुलसे
Nagari News: नाली निर्माण में गड़बड़ी की आशंका पर पार्षद ने उठाई आवाज, अब जांच पर टिकी निगाहें
दुर्गा पंडाल में श्रद्धालु बनकर पहुंचीं महिलाएं, सोने की चेन चोरी करने का आरोप, 3 संदिग्ध महिलाएं गिरफ्तार
Bemetara Accident: 40 से अधिक ग्रामीणों को लेकर जा रहा था ट्रैक्टर, अचानक पलटने से मची अफरा-तफरी
Kharsia Meena Bazar Accident: परिवार के साथ मेला घूमने आया था नकुल, हवाई झूले से गिरने के बाद हुई मौत
खाते में थे सिर्फ 181 रुपये, फिर कैसे हुआ 1.12 करोड़ का लेनदेन? मोबाइल गुम होने के बाद सामने आया मामला