रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक

रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक

महासमुंद : जंगल में अवैध शिकार की सूचना पर रात में गश्त करने निकले वन विभाग के अमले के साथ ऐसी घटना हो गई कि पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। बागबाहरा वन परिक्षेत्र के तमोरा इलाके में दर्जनभर से अधिक लोगों ने वन अधिकारियों और कर्मचारियों को घेर लिया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। कुछ कर्मचारी किसी तरह मौके से निकल गए, लेकिन रेंजर नवीन वर्मा और उपवन क्षेत्रपाल नवीन शर्मा आरोपियों के बीच फंस गए। आरोप है कि दोनों अधिकारियों से मारपीट करने के बाद उन्हें एक मकान में करीब पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया।

शाम से आधी रात तक बंद रहे अधिकारी

van vibhag 2

Read More Surajpur News: देर रात सड़क किनारे कुएं में जा गिरी बाइक, हादसे में युवक की मौत; ग्रामीणों ने निकाला शव

बताया गया कि रेंजर नवीन वर्मा अपने स्टाफ के साथ ढोंड परिसर के कक्ष क्रमांक 95 और 96 में जंगली सूअर के अवैध शिकार और वन्यजीव मांस की बिक्री की सूचना पर रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तमोरा क्षेत्र में वन अमले का कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि लोगों ने वनकर्मियों को चारों तरफ से घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर कुछ वनकर्मी वहां से निकल गए, लेकिन रेंजर नवीन वर्मा और उपवन क्षेत्रपाल नवीन शर्मा वहीं फंस गए। आरोपियों ने दोनों अधिकारियों के साथ मारपीट की। हमले में दोनों को चोटें आई और खून बहने लगा। इसी दौरान रेंजर का पर्स और उपवन क्षेत्रपाल का मोबाइल छीन लिए जाने का भी आरोप है। मारपीट के बाद दोनों अधिकारियों को तमोरा वनखंड से लगे एक खेत में बने छोटे से मकान में ले जाया गया। आरोप है कि शाम करीब 7.30 बजे से रात 12.30 बजे तक दोनों को मकान में बंद रखा गया।

Read More 132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

एक मैसेज से वन विभाग हुआ सक्रिय, पहुंची दो थानों की पुलिस

van vibhag 1

बंधक बनाए जाने के दौरान रेंजर ने किसी तरह वाट्सऐप के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों और बागबाहरा व खल्लारी थाना प्रभारियों को आपात संदेश भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। दोनों थानों से पुलिस बल के साथ वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। रात में पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने जब दोनों अधिकारियों को छोड़ने के लिए कहा तो आरोपियों के पुलिस से भी उलझने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस और वनकर्मियों ने सुरक्षा घेरा बनाया और करीब रात 12.30 बजे दोनों अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

अधिकारियों को पहुंचाया अस्पताल, 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज

रिहाई के बाद दोनों अधिकारियों को तत्काल अस्पताल ले जाकर चिकित्सकीय जांच और उपचार कराया गया। मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। नामजद आरोपियों में प्रदीप ध्रुव, सुखराम, गणेश यादव, हेमिन बाई, चंदन, कलाबाई, लक्ष्मीबाई और संतकुमार समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। महासमुंद के एडिशनल एस पी सुशील कुमार नायक ने बताया कि तमोरा खैरवारपारा के ग्रामीणों ने गश्त कर रहे वन अमले को घेरकर बंधक बनाया था। पुलिस ने रात करीब 12.30 बजे दोनों अधिकारियों को सुरक्षित छुड़ा लिया। मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

89 एकड़ जंगल पर अतिक्रमण, पौधरोपण के दौरान हुई जानकारी

घटना के पीछे वनभूमि पर अतिक्रमण का विवाद भी सामने आ रहा है। वन विभाग के मुताबिक जुलाई में तमोरा जंगल में पौधरोपण के दौरान करीब 89 एकड़ वनभूमि पर कब्जे की जानकारी सामने आई थी। विभाग का दावा है कि ओडिशा और आसपास के इलाकों से आकर बसे कुछ लोगों ने वनभूमि पर कब्जा कर धान की खेती कर ली थी। विभाग की कार्रवाई और चेतावनी के बाद कुछ लोगों ने कब्जा हटा लिया, लेकिन करीब 40 से 50 एकड़ वनभूमि पर अब भी धान की खेती किए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में रात की गश्त के दौरान हुई इस घटना को वनभूमि अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि पूरे विवाद और हमले के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा। फिलहाल जंगल में गश्त कर रहे दो वरिष्ठ वन अधिकारियों को आखिर किसके इशारे पर पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और पुलिस के पहुंचने के बाद भी उन्हें छोड़ने में इतनी देर क्यों हुई? पुलिस अब इसी कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

Tags:

Latest News

डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार
Chhattisgarh TB News: एक तरफ TB मरीजों की जांच का दबाव, दूसरी तरफ एक्सपायरी की कगार पर करोड़ों का Cy-Tb स्टॉक