दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार

दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में दुर्गोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर है। न्यायधानी बिलासपुर में भी दुर्गा पूजा समितियों ने भव्य आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। बिलासपुर का दुर्गोत्सव हर साल अपनी विशिष्ट पहचान और भव्यता के लिए जाना जाता है। ऐसे में पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में तोरवा पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 2 स्थायी वारंटियों सहित कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस की यह कार्रवाई 09 अक्टूबर 2026 को की गई।

त्योहार से पहले पुलिस का सख्त संदेश

दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और किसी भी संभावित उपद्रव को रोकने के उद्देश्य से तोरवा पुलिस ने फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से जारी स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए पुलिस ने पतासाजी कर कार्रवाई की। इस अभियान में अलग-अलग मामलों में वांछित कुल 11 वारंटियों को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद सभी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Read More प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस

शांतिपूर्ण दुर्गोत्सव के लिए पुलिस की निगरानी तेज

Read More जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम

दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही, पंडालों में भीड़ और विभिन्न धार्मिक आयोजनों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए तोरवा पुलिस क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और न्यायालय से जारी वारंटों की तामिली पर जोर दे रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को त्योहार से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति बनाए रखना, संभावित अव्यवस्थाओं पर रोक लगाना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

गिरफ्तार वारंटियों की सूची :-

  1. मजीद खान (48 वर्ष), पिता स्व. रफीक खान, निवासी पावर हाउस चौक, तोरवा — स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट।

  2. कृष्ण कुमार यादव (32 वर्ष), पिता स्व. छेदूराम यादव, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा — स्थायी वारंट।

  3. निखिल दुबे उर्फ शुभम दुबे (21 वर्ष), पिता बसंत दुबे, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।

  4. अनवर शेख उर्फ बच्चा कबाड़ी (20 वर्ष), पिता बब्बू शेख, निवासी तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।

  5. विष्णु ध्रुव (35 वर्ष), पिता गणेशराम ध्रुव, निवासी पंप हाउस के पास, तोरवा — दो गिरफ्तारी वारंट।

  6. सीबू सोनकर (28 वर्ष), पिता स्व. कुंजबिहारी, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।

  7. अभिषेक सोनकर (29 वर्ष), पिता विजय शंकर, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।

  8. सोनू उर्फ नाजीर खान (22 वर्ष), पिता नासीर खान, निवासी सिरगिट्टी, बिलासपुर — गिरफ्तारी वारंट।

  9. राहुल सोनकर, निवासी बुधवारी बाजार, आरपीएफ कॉलोनी, तोरवा, बिलासपुर — गिरफ्तारी वारंट।

  10. कुमोदनी दुबे (45 वर्ष), पति बसंत दुबे, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।

  11. आशिनी ध्रुव (25 वर्ष), पति विष्णु ध्रुव, निवासी काली मंदिर के पास, देवरीखुर्द, तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।

Tags:

Latest News

Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा? Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस