Tiger Shroff Firing Case: अमृतसर से पिस्टल, दिल्ली से ट्रेन और मुंबई में फायरिंग! टाइगर श्रॉफ केस में सामने आईं नई कड़ियां

Tiger Shroff Firing Case: अमृतसर से पिस्टल, दिल्ली से ट्रेन और मुंबई में फायरिंग! टाइगर श्रॉफ केस में सामने आईं नई कड़ियां

लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में हथियारों की कथित सप्लाई से जुड़ी जांच उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सीतापुर और आजमगढ़ की रहने वाली दो युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि इन लोगों ने फायरिंग करने वाले शूटरों तक हथियार पहुंचाने में भूमिका निभाई। मामले में गिरफ्तार आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस की सीआईडी के हवाले किया गया है। अदालत से चारों को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की अनुमति मिली है।

अमृतसर से जुटाई पिस्टल, दिल्ली से मुंबई पहुंचाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत निवासी कुनाल (21) और सुमित (19), उत्तर प्रदेश के सीतापुर की राधा (23) और आजमगढ़ की बबीता (23) शामिल हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि कुनाल ने अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस जुटाए थे। इसके बाद राधा और बबीता के जरिए हथियार मुंबई पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, कुनाल कथित तौर पर एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के माध्यम से अनिल पंडित के संपर्क में था और उसके निर्देशों पर काम कर रहा था। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की व्यवस्था किसके निर्देश पर की गई और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।अभिनेता टाइगर श्राॅफ की कार पर हुई फायरिंग से जुड़े मामले में शामिल चार आरोपितों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।

Read More Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस

दादर के होटल के पास बैग सौंपे जाने का दावा
जांच एजेंसी के मुताबिक, राधा और बबीता 15 अक्टूबर को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई थीं। 17 अक्टूबर को दोनों दादर स्टेशन पहुंचीं और वहां एक होटल में ठहरीं। पुलिस का आरोप है कि उसी दिन होटल के पास एक नाबालिग लड़का राधा से बैग लेकर चला गया। बताया जा रहा है कि बैग में पिस्टल रखी गई थी।

Read More Patna News: रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, कार्यक्रम खत्म होते ही धक्का-मुक्की; चार महिलाएं घायल

इसके अगले दिन, 18 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बैग लेकर जाने वाला लड़का कौन था, हथियार किसे सौंपा गया और फायरिंग करने वाले लोगों तक हथियार कैसे पहुंचा।

फायरिंग के बाद दिल्ली लौट गईं दोनों युवतियां
पुलिस के अनुसार, फायरिंग की घटना के बाद अनिल पंडित ने कथित तौर पर कुनाल को बताया कि शूटर मुंबई में फंस गए हैं और उनके निकलने की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद 18 अक्टूबर को ही राधा और बबीता दादर से हरिद्वार एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग में घायल हुआ था व्लॉगर, अभी शरीर में दो दिन तक  रहेगी गोली - a desire to get a photo taken with tiger shroff landed umesh  chauhan

20 अक्टूबर को दोनों युवतियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। वहीं, कुनाल और सुमित को सोनीपत से पकड़ा गया। पुलिस अब आरोपियों के बीच संपर्क, हथियारों की सप्लाई और फायरिंग के बाद कथित तौर पर की गई मदद की कड़ियों की जांच कर रही है।

तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड, मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी ने आरोपियों से पूछताछ और औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति मांगी। अदालत की अनुमति के बाद मुंबई पुलिस ने चारों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल की।पहले से धमकी का कोई रिकॉर्ड नहीं, सभी आरोपी बालिग'; टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस  में मुंबई पुलिस का खुलासा - no prior record of threats all accused adults  mumbai police reveals in

अब जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि हथियारों की आपूर्ति में किसकी क्या भूमिका थी, कथित तौर पर निर्देश देने वाले लोगों का नेटवर्क कितना बड़ा है और फायरिंग करने वाले शूटरों के साथ गिरफ्तार आरोपियों का संपर्क किस स्तर तक था।टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में सोनीपत कनेक्शन आया सामने, दो शूटरों की  कुंडली खंगाल रही पुलिस - sonipat link in tiger shroff firing case two  shooters arrested

जांच के बाद स्पष्ट होगी सभी आरोपियों की भूमिका
टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस अलग-अलग कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। गिरफ्तारियां हथियारों की कथित सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच में अहम मानी जा रही हैं। हालांकि, आरोपियों की वास्तविक भूमिका, फायरिंग की साजिश में उनकी संलिप्तता और अन्य संदिग्धों के संबंध में अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होंगे।

Tags:

Latest News

स्कूल फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो खिलाई गर्भपात की दवा, अब वीडियो वायरल करने की दी धमकी स्कूल फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो खिलाई गर्भपात की दवा, अब वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Uttarakhand News: उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी पर बड़ा बदलाव! अब शुक्रवार नहीं, रविवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश
Bengal News: त्रिपुरा के रास्ते भारत में दाखिल, फिर हैदराबाद जाने की तैयारी! NJP स्टेशन पर 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Patna News: रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, कार्यक्रम खत्म होते ही धक्का-मुक्की; चार महिलाएं घायल
Tiger Shroff Firing Case: अमृतसर से पिस्टल, दिल्ली से ट्रेन और मुंबई में फायरिंग! टाइगर श्रॉफ केस में सामने आईं नई कड़ियां
Chhattisgarh Railway News: छत्तीसगढ़ में रेल विकास को बड़ा बूस्ट, नई यात्री सेवाएं शुरू; कई बड़े रेल कॉरिडोर की भी तैयारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए नया फरमान, दो ऑनलाइन कोर्स पूरे करने का आदेश
16.85 लाख की वसूली पर लगा ब्रेक, भिलाई निगम के 7 अभियंताओं को मिली राहत, हाई कोर्ट ने अधिकारियों से मांगा जवाब
नर्सिंग कॉलेज को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मान्यता रद्द करने के आदेश पर रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब
Dhamtari News: रामलीला के दौरान भड़की आग, हनुमान का किरदार निभा रहा युवक समेत 3 झुलसे
Nagari News: नाली निर्माण में गड़बड़ी की आशंका पर पार्षद ने उठाई आवाज, अब जांच पर टिकी निगाहें
दुर्गा पंडाल में श्रद्धालु बनकर पहुंचीं महिलाएं, सोने की चेन चोरी करने का आरोप, 3 संदिग्ध महिलाएं गिरफ्तार