रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार ने चलाया ई-रिक्शा, जानिए वजह

रायपुर कलेक्टोरेट की अच्छी पहल: कलेक्टर गौरव कुमार ने स्वयं ई-रिक्शा चलाकर ट्रैफिक नियमों का किया प्रचार-प्रसार

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार ने चलाया ई-रिक्शा, जानिए वजह

रायपुर कलेक्टोरेट में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर गौरव कुमार और SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने छत्तीसगढ़ की EV 3-व्हीलर कंपनी GK Electric के सहयोग से तैयार EV ट्रैफिक पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रायपुर। गुरुवार को रायपुर कलेक्टोरेट में अलग ही नजारा था. कार में पिछली सीट पर नजर आने वाले कलेक्टर ई-रिक्शा चलाते नजर आए. मौका था राजधानी की ट्रैफिक के नियमों से आम लोगों को परिचित कराने के लिए छत्तीसगढ़ की EV 3-व्हीलर कंपनी जीके इलेक्ट्रिक के सहयोग से तैयार EV ट्रैफिक पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती का.

रायपुर पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु लगातार स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाओं एवं औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर लोगों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए वाहन चालन के दौरान नियमों का पालन करने जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

इसी कड़ी में अब एक नई पहल जोड़ी गई है, जिसके तहत यातायात पुलिस द्वारा अब शहर के प्रमुख मार्गों के साथ ही साथ अब गलियों में भी जाकर यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार के साथ प्रभावी कार्रवाई करेगी, इसके लिए छत्तीसगढ़ की EV 3-व्हीलर कंपनी जीके इलेक्ट्रिक के सहयोग से EV ट्रैफिक पेट्रोलिंग तैयार किया है, जिसमें यातायात नियमों से संबंधित सचित्र स्लोगन लगाया गया है, साथ ही पीए सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार की सुविधा भी दी गई है.e-rickshaw-01

Read More पेंड्रा में जहरीले सांप के साथ खतरनाक करतब! नशे में युवक ने गले में लपेटकर कराया डंसने का प्रयास, अस्पताल पहुंचते ही भागा

EV 3-व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन को कलेक्टर गौरव कुमार और एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने कलेक्टर परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया. इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार ने स्वयं ई-रिक्शा चलाकर लोगों से वाहन चालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई. एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने भी वाहन चालकों से नियमों का पालन कर वाहन चलाने की अपील की गई.

Read More बिलासपुर के ऑटो में लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही सामने होगी चालक और वाहन की पूरी जानकारी

इस दौरान EV 3-व्हीलर कंपनी जीके इलेक्ट्रिक ग्रुप के डायरेक्टर पुनीत परवानी एवं अमर परवानी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सतीश कुमार ठाकुर एवं गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी यातायात तेलीबांधा निरीक्षक विशाल कुजूर उपस्थित रहें.

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट
रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात
महासमुंद में गांजा तस्करों पर ‘ट्रिपल स्ट्राइक’! 3 मामलों में 60.920 किलो नशे की खेप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल
कवर्धा में पुलिस भर्ती पर हल्लाबोल! गृहमंत्री से तीखी बहस के बाद कार्यालय घेरा, CM साय से सीधी बातचीत पर अड़े अभ्यर्थी
‘महाभारत’ की कृपी अब नहीं रहीं, आशा सिंह जायसवाल का निधन; बेटे ने भावुक पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि
अमरावती के जिला महिला अस्पताल में बड़ा हादसा: NICU में आग से 3 नवजातों की मौत, 36 को बचाया; 6 की हालत गंभीर
Aadhaar Update: घर बैठे बदलें आधार का पता, ऑनलाइन ऐसे करें अपडेट
सिर्फ खराब खानपान नहीं, ये 5 वजहें भी बढ़ा सकती हैं वजन; आज ही दें ध्यान
पढ़ाई के 50 दिन बीते, अब मानदेय का नया पेंच: अतिथि व्याख्याताओं को रोज के दो हजार का नियम नहीं आ रहा रास 
पर्यटन के नाम पर ऑनलाइन लूट: 4 FIR के बाद जागा महकमा अधिकृत वेबसाइट से करें बुकिंग