बारिश का कहर! कोरबा में मंत्री का काफिला रोककर जनता ने खोली व्यवस्था पोल

बारिश का कहर! कोरबा में मंत्री का काफिला रोककर जनता ने खोली व्यवस्था पोल

कोरबा। के पाली में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब प्रभारी मंत्री अरुण साव और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले को आक्रोशित ग्रामीणों ने रोक लिया। लगातार हो रही बारिश से उपजे जलभराव से परेशान लोगों ने प्रशासन की उदासीनता और सरकार की लापरवाही पर जमकर भड़ास निकाली। यह घटना सरकार के दावों की पोल खोलती नजर आई।

image-2025-07-06T212842.745-1

दरअसल मंत्री द्वय एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में पाली में पानी से लबालब सड़कों और घरों में घुसते पानी से परेशान दुकानदारों और निवासियों ने काफिले के आगे आकर अपना विरोध दर्ज कराया। सबसे पहले पुलिस की गाड़ी रुकी। ग्रामीणों ने तत्काल अपनी समस्याएं बताते हुए जनप्रतिनिधियों से मिलने की जिद की। चौंकाने वाली बात यह थी कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों का वीडियो बनाते नजर आए मानो उनका मकसद समस्या सुलझाना नहीं बल्कि विरोध को दर्ज करना था।

Read More Kondagaon News: शिक्षकों की कमी पर फूटा पालकों का गुस्सा, PM SHRI स्कूल में जड़ा ताला; बोले- 'एक शिक्षक के भरोसे कैसे चलेगी पढ़ाई?'

 

Read More छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी को अपनी गाड़ी से उतरकर लोगों से बात करनी पड़ी। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में बताया कि कैसे उनके घरों में पानी घुस रहा है और उनकी जिंदगी दुश्वार हो गई है। कलेक्टर ने हमेशा की तरह जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया जिसके बाद ही जनता ने काफिले को आगे बढ़ने दिया। इस काफिले में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी मौजूद थे। यह घटना सिर्फ पाली तक सीमित नहीं है। पूरे जिले के कई वार्डों और बस्तियों में जलभराव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। ग्रामीण इलाकों में सड़कें और पुल टूटने की खबरें आम हो गई हैं। इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जो सरकार की विकास योजनाओं और दावों पर सीधा सवालिया निशान लगाते हैं।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल में मचा सियासी घमासान! साइकिल योजना पर उठे भ्रष्टाचार के सवाल, रवि भगत को पुलिस ने लिया हिरासत में छत्तीसगढ़ में स्कूल में मचा सियासी घमासान! साइकिल योजना पर उठे भ्रष्टाचार के सवाल, रवि भगत को पुलिस ने लिया हिरासत में
CM Vishnu Deo Sai Announcement: सावन से पहले भोरमदेव पहुंचे सीएम साय, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक; कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
सक्ती राजपरिवार में सुप्रीम कोर्ट की दखल, कथित यौन उत्पीड़न मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर राज्य और आरोपी को नोटिस
रायपुर में Viral Reel बना मुसीबत! बीच सड़क बाइक पर खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर उठे सवाल
रायपुर में Social Media पर वायरल Pool Party Poster से बवाल! 4999 में एंट्री, लोकेशन सीक्रेट, पुलिस अलर्ट
Raipur Breaking: मेकाहारा अस्पताल में अचानक लगी आग, कैजुअल्टी वार्ड में मची अफरा-तफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Meta Apologises: पीएम मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ देर हुआ ब्लॉक, Meta ने मांगी माफी; बताया- तकनीकी गड़बड़ी से हुई गलती
CJP Protest Hearing: लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- 'कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई हो, पुलिस के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच जरूरी'
CG Accident News: तड़के बड़ा सड़क हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 10 से ज्यादा लोग घायल; मची चीख-पुकार
सूरजपुर हिंसा केस: पुलिस का एक्शन मोड ON, 150 ग्रामीणों पर केस दर्ज; आरोपियों की तलाश तेज
1 August 2026 Rule Change: 1 अगस्त से बदलेंगे कई बड़े नियम! LPG, ITR, Tatkal टिकट और RBI के फैसलों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Bihar-Assam Student Cases: छात्रों को बड़ी राहत का दावा! CJP बोला- बिहार और असम में दर्ज मुकदमे होंगे वापस, केंद्र से बातचीत सफल