छत्तीसगढ़ में नया शराब घोटाला उजागर: सेल्समैन ने 14 दिन में सरकारी खाते को चूना लगाकर कमाए 1 करोड़; आबकारी अधिकारियों पर भी सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला एक बार फिर सुर्खियों में है। राज्य की सरकारी शराब दुकानों में क्यूआर कोड से छेड़छाड़ कर बड़ा अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। इसका खुलासा बस्तर संभाग के बचेली में हुआ है। यहां सरकारी शराब दुकान के सेल्समैन ने सरकारी खजाने पर डाका डालते हुए मात्र 14 दिनों में 1 करोड़ रुपये अपने निजी खातों में डलवा लिए। ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट करते थे, लेकिन वह पैसा सरकार के खाते में जाने के बजाय सीधे सेल्समैन के प्राइवेट अकाउंट में जा रहा था। 

 

इस पूरे खेल में दर्जनों आबकारी अधिकारियों की भी मिलीभगत होने की आशंका है, जिन पर अब सवाल उठ रहे हैं।

Read More Raipur Jewellery Theft: सहेली ज्वेलर्स में 6.5 लाख की चोरी, कर्मचारी फरार,CCTV खंगाल रही पुलिस

बचेली की अंग्रेजी शराब दुकान में सेल्समैन ने सरकार के क्यूआर कोड की जगह अपना कोड लगा दिया। 14 दिन में दुकान की कुल बिक्री 2 करोड़ रुपये से अधिक थी, पर सरकारी खाते में सिर्फ 1 करोड़ रुपये ही जमा हुए। बाकी करीब 1 करोड़ रुपये सेल्समैन ने अपने खातों में डाल लिए। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के कई अन्य जिलों की सरकारी दुकानों में भी इसी तरह से सरकारी रकम हड़पी जा रही है।

Read More बिलासपुर के पावर प्लांट में ब्लास्ट, ऑपरेटर झुलसा; घंटों अनजान बनी रही कोनी पुलिस

यह घोटाला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में विभाग की तत्कालीन सचिव आर. शंगीता को हटा दिया गया, जिन्होंने अवैध कमाई पर लगाम कसने की कोशिश की थी। उनकी जगह विवादों से घिरे नए सचिव की नियुक्ति हुई है। सूत्रों के अनुसार वसूली का पैसा नीचे से लेकर हाई लेवल तक पहुंचा जा रहा है।

आबकारी अधिकारी अवैध कमाई के लिए बीयर कारोबार को भी हथियार बना रहे हैं। वे एक खास ब्रांड की बीयर पर प्रति पेटी 100 से 500 रुपये तक कमीशन लेकर बाजार में सिर्फ वही ब्रांड उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को दूसरा ब्रांड नहीं मिल पा रहा। आबकारी अधिकारियों ने क्यूआर कोड आउटसोर्सिंग कंपनियों को देने के बजाय खुद इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जिससे वे अपनी मनमर्जी से शराब का ऑर्डर कर रहे हैं और नगदी कमीशन ले रहे हैं।

            मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और जाँच शुरू कर दी गई है। हालांकि, इस नए घोटाले ने एक बार फिर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

डीएसपी को फर्जी चैट से फंसाने वाले हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन का एक और फर्जीवाड़ा: सरिता का होटल किराए पर लेकर जमाया कब्जा, 2 लाख 26 हजार टैक्स बकाया होने पर निगम ने किया सील

राज्य

India vs Zimbabwe T20I Series: इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद जिम्बाब्वे में भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल India vs Zimbabwe T20I Series: इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद जिम्बाब्वे में भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली। Ind vs Zim T20I Schedule। भारतीय टीम की एक और सीरीज के शेड्यूल का बीसीसीआई ने एलान कर...
Bhojshala Dispute Big Update: सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया रुख, वीडियो सबूतों पर अब हाईकोर्ट करेगा अंतिम फैसला
Assam Tea Garden Surprise: चुनावी दौरे के बीच PM मोदी अचानक पहुंचे बागान, महिलाओं संग तोड़ी चाय की पत्तियां और ली सेल्फी
PMCH में लापरवाही की हद: एंबुलेंस में तड़पती रही 82 साल की महिला, स्ट्रेचर न मिलने से पहुंची कोमा में
STF Action: CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, भेजा गया जेल