राजस्व संकट से निपटने नगर निगम की सख्ती, खाली प्लॉट पर अब निगम लेगा टैक्स

शहर और आउटर वॉर्डों में खाली जमीन की पहचान कर दो महीने में शुरू होगा सर्वे, डायवर्सन डेट से तय होगा टैक्स

राजस्व संकट से निपटने नगर निगम की सख्ती, खाली प्लॉट पर अब निगम लेगा टैक्स

रायपुर/ रायपुर नगर निगम अब राजस्व वृद्धि के लिए नए कदम उठाने जा रहा है। यूजर चार्ज में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं होने के बाद अब निगम शहर और आउटर क्षेत्र के वार्डों में स्थित खाली पड़े ओपन प्लॉट के मालिकों से टैक्स वसूली करेगा। इस निर्णय की घोषणा 13 जून को आयोजित राजस्व प्रशिक्षण शिविर के दौरान की गई, जिसमें महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़ और आयुक्त विश्वदीप उपस्थित थे।

महापौर ने इस शिविर में स्पष्ट रूप से माना कि नगर निगम को अब आय के वैकल्पिक स्रोतों पर गंभीरता से काम करना होगा। मार्च के अंत तक निगम का वार्षिक राजस्व 300 करोड़ रुपये तक नहीं पहुंच पाया था। हालांकि, शासन द्वारा टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख अप्रैल अंत तक बढ़ाने से निगम को राहत मिली और राजस्व 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। बावजूद इसके, नगर निगम की लगभग सवा तीन लाख प्रॉपर्टियों में से अब भी 70 हजार से टैक्स वसूली नहीं हो सकी है।

इन 70 हजार प्रॉपर्टियों में से करीब 20 हजार संपत्तियां केंद्र व राज्य सरकार तथा धार्मिक संस्थाओं के अधीन हैं, जिनसे केवल पेयजल टैक्स लिया जा सकता है। शेष 50 हजार प्रॉपर्टियों को टैक्स दायरे में लाने के लिए पहली बार निगम के राजस्व विभाग ने अपनी वसूली टीम को प्रशिक्षित किया है। राजस्व उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों को समय-समय पर अपग्रेड करना आवश्यक है, और इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

Read More कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम

शहर में लगातार बढ़ती जमीन की कीमतों और जमीन कारोबार के बढ़ते रुझान को देखते हुए नगर निगम अब खाली प्लॉट से सख्ती से टैक्स वसूली करेगा। टैक्स की गणना डायवर्सन की तारीख से की जाएगी, न कि रजिस्ट्री की तारीख से। निगम के अनुसार, डायवर्सन के बाद जमीन का व्यावसायिक मूल्य बढ़ जाता है, इसलिए यहीं से टैक्स का आधार तय किया जाएगा। इसके लिए आने वाले दो महीनों में सर्वे की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Read More भारतमाला प्रोजेक्ट: अफसर-माफिया गठजोड़ का 'महाखेल', कागजों पर जमीन के टुकड़े कर डकारे करोड़ों, ठगे गए किसान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

ओपन प्लॉट के असली मालिकों की पहचान के लिए जिला प्रशासन के राजस्व विभाग से भी सहयोग लिया जाएगा। निगम को उम्मीद है कि इस अभियान से उसे करीब 50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सकता है। इसके तहत सभी 70 वार्डों में पटवारी हलकों की जानकारी, राजस्व रिकॉर्ड आदि का अलग से डाटा तैयार किया जा रहा है।

इस बार कृषि भूमि भी टैक्स से पूरी तरह मुक्त नहीं रहेगी। यदि निगम सीमा क्षेत्र की कृषि भूमि पर मकान, गोदाम या व्यावसायिक वाहन पार्किंग जैसी कोई भी स्थायी संरचना पाई जाती है, तो उस पर भी टैक्स लगाया जाएगा। केवल उन कृषि भूमि को छूट मिलेगी जहां वास्तविक खेती की जा रही है।

Latest News

तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस नहीं मिली, कंधों पर शव उठाकर 4 किमी पैदल चला परिवार तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस नहीं मिली, कंधों पर शव उठाकर 4 किमी पैदल चला परिवार
मासूम के साथ दरिंदगी पर तमिलनाडु में उबाल, अब पुलिस अधिकारियों की ‘मुस्कान’ बनी विवाद की वजह
शराब नीति घोटाले में IAS निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सख्त शर्तों के साथ मिली जमानत
अमृतसर में कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग से सनसनी, परिवार अंदर मौजूद, कनाडा कनेक्शन की भी जांच जारी
300 करोड़ के एक्सप्रेस-वे का चीरहरण एक मॉल को फायदा पहुंचाने अफसरों ने कर दिया बड़ा खेल, नियम ताक पर रखकर बना दिया VIP रास्ता...
त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: 'बेटी की मौत से बेहतर तलाक', निष्पक्ष जांच पर जोर, CBI जांच के संकेत
PM मोदी के दौरे से पहले बेंगलुरु में बड़ा सुरक्षा अलर्ट: काफिले के रूट पर मिली विस्फोटक सामग्री, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: “आखिर कब सीखेगा सिस्टम?”, NTA की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
बिलासपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत: अवैध संबंध के शक में पत्नी बनी हैवान, पति पर हंसिए से किया हमला
सब्जियों के नीचे छिपा था करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का राज! गरियाबंद बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 लाख का गांजा जब्त
बस्तर में पीलिया से बढ़ी चिंता: अस्पताल खाली, झाड़-फूंक केंद्रों में उमड़ रही भीड़; देसी इलाज पर भरोसा बना खतरा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: मिसकैरेज के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश, FCI महिला कर्मचारी को बड़ी राहत