गोवा अग्निकांड के बाद बड़ी कार्रवाई: लूथरा ब्रदर्स के ‘रोमिया लेन’ क्लब पर चलेगा बुलडोज़र, CM सावंत ने दिया ताबड़तोड़ आदेश

गोवा अग्निकांड के बाद बड़ी कार्रवाई: लूथरा ब्रदर्स के ‘रोमिया लेन’ क्लब पर चलेगा बुलडोज़र, CM सावंत ने दिया ताबड़तोड़ आदेश

नई दिल्ली। गोवा के चर्चित नाइट क्लब में लगी भीषण आग के बाद राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लूथरा ब्रदर्स के ‘रोमिया लेन बीच क्लब’ को तुरंत जमींदोज़ करने का आदेश जारी कर दिया है। अवैध निर्माण की पुष्टि के बाद क्लब किसी भी वक्त ढहा दिया जाएगा। इस बीच, क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा, जो आग की घटना के बाद दिल्ली से थाईलैंड फरार हो गए थे, अब इंटरपोल के ब्लू कॉर्नर नोटिस की सूची में शामिल कर लिए गए हैं। गोवा पुलिस दोनों भाइयों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

सरकारी जमीन पर अवैध क्लब, प्रशासन तैयार, आज ही गिराया जाएगा
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, रोमिया लेन क्लब सरकारी भूमि पर गैरकानूनी तरीके से बनाया गया था। CMO ने उत्तरी गोवा प्रशासन को तुरंत ध्वस्तीकरण का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मशीनें और दस्ते साइट पर पहुंच चुके हैं और क्लब को मंगलवार को धराशायी कर दिया जाएगा।Goa-Fire-(3)-1765271760135

आग ने ली 25 जानें
गोवा अग्निकांड में 5 पर्यटकों सहित 25 लोगों की मौत हुई थी। इलेक्ट्रिक पटाखों से उठी चिंगारी ने क्लब की लकड़ी की सीलिंग को आग की लपटों में बदल दिया। वेंटिलेशन की कमी के कारण कई लोग बेसमेंट में फँस गए और 21 लोगों की मौत दम घुटने से हो गई।

Read More Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल

कार्रवाई तेज—फरार मालिकों पर शिकंजा कसने की तैयारी
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद अब गोवा पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड भाग चुके हैं। इंटरपोल नोटिस जारी होने के बाद उन्हें जल्द भारत लाए जाने की उम्मीद है।

Read More Jamshedpur Firing: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में दो शूटर घायल

Tags:

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना