मां बम्लेश्वरी रोपवे हादसा: प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल

डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी पर स्थित रोपवे की ट्रॉली अचानक टूटकर गिर गई, जिससे उसमें सवार पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और दया सिंह घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी नेता मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए रोपवे के माध्यम से पहाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में ट्रॉली अचानक रोप से अलग होकर नीचे गिर पड़ी। हादसे में भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें त्वरित उपचार के लिए राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा को हल्की चोटें आई हैं।

आपको बता दे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे के बाद रोपवे संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है और सुरक्षा जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Read More तीन राज्यों में लाल आतंक को करारा झटका, केंद्रीय समिति नेता रामधेर समेत 11 माओवादी खैरागढ़ में किया आत्मसमर्पण, MMC नेटवर्क लगभग खत्म

स्थानीय प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित करने की बात कही है। यह पहली बार नहीं है जब डोंगरगढ़ रोपवे को लेकर सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी छोटे-मोटे तकनीकी खामियों की खबरें सामने आती रही हैं।श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता ने इस घटना पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और भविष्य के लिए ठोस सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।

Read More रोमियो लेन नाइट क्लब केस: 25 मौतों में शामिल मैनेजर को गोवा पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

 

लेखक के विषय में

More News

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन, अयोध्या में अंतिम दर्शन की तैयारी

राज्य