रायपुर में मेडिकल चमत्कार: अम्बेडकर अस्पताल में 5 घंटे की जटिल सर्जरी, पेट से निकाले गए तीन ट्यूमर

पहली बार किसी सरकारी संस्थान ने 'सिस्टिक लिम्फेंजियोमा ऑफ रेट्रोपेरिटोनियम' जैसी दुर्लभ बीमारी की सर्जरी को पूरी तरह सफल बनाया"

रायपुर में मेडिकल चमत्कार: अम्बेडकर अस्पताल में 5 घंटे की जटिल सर्जरी, पेट से निकाले गए तीन ट्यूमर

रायपुर/ पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग ने भिलाई निवासी एक 50 वर्षीय मरीज के पेट से दुर्लभ और जटिल ‘सिस्टिक लिम्फेंजियोमा ऑफ रेट्रोपेरिटोनियम’ की सफल सर्जरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

पांच घंटे तक चली इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी में डॉक्टरों ने 25×20 सेंटीमीटर आकार के विशाल ट्यूमर सहित कुल तीन ट्यूमर सुरक्षित तरीके से निकाले। ये ट्यूमर मरीज की महत्वपूर्ण रक्त वाहिनियों – इन्फीरियर वेना कावा (IVC) और एओर्टा से चिपके हुए थे, जिससे ऑपरेशन और अधिक जोखिमपूर्ण हो गया था।

‘सिस्टिक लिम्फेंजियोमा ऑफ रेट्रोपेरिटोनियम’ एक अत्यंत दुर्लभ और सौम्य ट्यूमर है, जो पेट की पिछली परत (रेट्रोपेरिटोनियल स्पेस) में लसीका वाहिनियों की असामान्य वृद्धि से बनता है। मेडिकल जर्नल्स के अनुसार, पूरे विश्व में इसके अब तक सिर्फ 200 मामलों की ही पुष्टि हुई है।

Read More रायपुर में सनसनी: पूर्व विधायक के बेटे ने कमरे में लगाई फांसी, पारिवारिक तनाव की आशंका

इस जटिलता को देखते हुए रायपुर सहित कई अन्य राज्यों के अस्पतालों ने सर्जरी करने से इनकार कर दिया था। लेकिन अंबेडकर अस्पताल की ऑन्कोसर्जरी टीम ने न केवल सर्जरी का फैसला लिया, बल्कि इसे पूरी तरह सफल भी बनाया।

Read More रायपुर में खौफनाक वारदात: 16 साल के किशोर की चाकू से निर्मम हत्या, गुस्साए परिजनों ने थाने का किया घेराव, 4 संदिग्ध हिरासत में

विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) आशुतोष गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी बेहद अच्छी रही है। अगले ही दिन से उसे सामान्य आहार शुरू करा दिया गया था और दो महीने के फॉलोअप में कोई परेशानी या जटिलता सामने नहीं आई है।

सर्जरी में डॉ. गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. किशन सोनी, डॉ. गुंजन अग्रवाल, डॉ. सुश्रुत अग्रवाल, डॉ. रचना पांडे, डॉ. अविनाश बंजारा और डॉ. लावण्या की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि यह संस्थान मध्य भारत का पहला शासकीय मेडिकल कॉलेज है, जहां एम.सी.एच. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी कोर्स की शुरुआत हुई है। इससे प्रदेश में कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज और सुपर-स्पेशलिस्ट सर्जनों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ की चिकित्सा सेवाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।

Latest News

जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में
रायपुर में चिट्टा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 3.60 लाख की हेरोइन जब्त, थार और मोबाइल बरामद, पूछताछ के बाद 2 और आरोपी गिरफ्तार
धार सड़क हादसा: एक साथ जलीं 16 चिताएं, गांवों में पसरा मातम
डोंगरगढ़ में अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़: MP की व्हिस्की की री-पैकिंग से चल रहा था खेल, भारी मात्रा में स्टॉक जब्त
रायपुर के सड्डू में फैक्ट्री गोदाम बना आग का गोला: धुएं से ढका आसमान, दमकल टीमों की जंग जारी, देखे वीडियो
नाबालिग गर्भपात केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “बच्ची को पढ़ना चाहिए, मां बनाना अन्याय है”
CG Liquor Scam: 2000 करोड़ के शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, रायपुर के इस मशहूर ज्वेलर्स के यहां पड़ा छापा... दुबई में बैठे सुब्बू तक पहुंची आंच
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: विधानसभा में CM साय का प्रस्ताव, विपक्ष का हंगामा- ‘महिलाओं को गुमराह करने’ का आरोप, देखे लाइव