बैलगाड़ियों में निकली बारात ,आदिवासी परंपरा की अनूठी मिसाल जानिए ...

बैलगाड़ियों में निकली बारात ,आदिवासी परंपरा की अनूठी मिसाल जानिए ...

RAIPUR/  छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। भाटापारा के शहीद ग्राम गुर्रा स्थित जोगी द्वीप में गोंडवाना आदिवासी समाज ने 54 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया। इस आयोजन की सबसे खास बात रही, बारात का पारंपरिक अंदाज़,  सभी वर बैलगाड़ियों में सवार होकर ग्राम अर्जुनी से खमरिया होते हुए जोगी द्वीप पहुंचे। बारातियों ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में शिरकत की, जिसने पूरे माहौल को संस्कृति और परंपरा से सराबोर कर दिया। 

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस आयोजन की सराहना की और बताया कि यह विवाह मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के अंतर्गत संपन्न हुआ है। उन्होंने इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया, जिससे अन्य समाजों को भी सीख लेने की आवश्यकता है। सांसद ने क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर भी आश्वासन दिया।

गोंडवाना समाज के अध्यक्ष दौलत कुंजाम ने बताया कि यह पहल न केवल वैवाहिक खर्च को कम करने की दिशा में एक कदम है, बल्कि युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का भी माध्यम है।

Read More बस्तर जल संसाधन विभाग में करोड़ों का घोटाला: बजट की 90% राशि डकारी, बिना सिंचाई योजना सिर्फ स्टॉप डैम-एनीकट के निर्माण में हो रही भारी लूट

इस आयोजन में विभिन्न जिलों से समाज जन और कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए, और यह समारोह समाज में एकता, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बन गया।

Read More शिक्षक पिता की दलील पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- बेहतर स्कूल और आर्थिक हैसियत कस्टडी का आधार नहीं

Latest News

दीपक के 2 मोबाइल उगल रहे राज...प्रशासनिक अधिकारी और कुछ पत्रकारों से जुड़े साक्ष्य भी मिले पुलिस रिमांड और बढ़ी.... दीपक के 2 मोबाइल उगल रहे राज...प्रशासनिक अधिकारी और कुछ पत्रकारों से जुड़े साक्ष्य भी मिले पुलिस रिमांड और बढ़ी....
बालोद में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं: शराब के नशे में दामाद ने मामा ससुर को टंगिया से काटा, बुजुर्ग की मौत; ग्रामीणों ने खूंटे से बांधा
छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी