ये क्या...ओ पी चौधरी की आलोचना करने वाले ने अचानक क्यों पढ़े तारीफ में कसीदे?

ये क्या...ओ पी चौधरी की आलोचना करने वाले ने अचानक क्यों पढ़े तारीफ में कसीदे?

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक यूजर के बदले हुए सुर चर्चा का विषय बने हुए हैं। यह पूरा मामला वित्त मंत्री ओ पी चौधरी और उनके फैसलों की आलोचना से जुड़ा है। एक यूजर, प्रतीक पांडे, ने पहले मंत्री चौधरी के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया था कि उनकी नीतियों से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति खराब हो गई है, कार्यकर्ता का मनोबल टूट गया है, और जनता में तीव्र आक्रोश है। प्रतीक पांडे ने यहां तक कह दिया था कि चौधरी के तंत्र ने नौकरशाही को निरंकुश बना दिया है और वे ईओडब्ल्यू व एसीबी का डर दिखाकर काम करवा रहे हैं। 

अब अचानक चौबीस घंटे में बदल गया नजरिया

इस जोरदार आलोचना के कुछ ही समय बाद, प्रतीक पांडे के सोशल मीडिया पोस्ट का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। अब उन्होंने मंत्री ओ पी चौधरी की जोरदार तारीफ शुरू कर दी। अचानक हुए इस बदलाव ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

Read More NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल

तारीफ के नए बोल में प्रतीक पांडे ने बिल्डर, प्रॉपर्टी ब्रोकर और राजस्व निरीक्षकों से चर्चा का हवाला देते हुए कहा कि कुछ विसंगतियों को छोड़ दें, तो ओ पी चौधरी जी ने बढ़िया निर्णय लिया है। जिस पोस्ट में पहले पार्टी के तहस-नहस होने और जनता में तीव्र आक्रोश की बात कही जा रही थी, उसी यूजर ने अब कहा कि, जैसे-जैसे चर्चा होगी और स्पष्टता आएगी, माहौल शांत होता जाएगा।

Read More Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए

IMG-20251205-WA0000

पांडे ने मंत्री चौधरी के खुले मन से काम करने की जमकर प्रशंसा की, जिसकी उन्होंने पहले घोर आलोचना की थी। उन्होंने मंत्री से सिर्फ एक अनुरोध किया कि वे उचित चिंताओं पर तत्काल और प्रभावी कदम उठाएं, ताकि आमजन और व्यवसायी का भरोसा सरकार पर बढ़ सके। अंत में उन्होंने मंत्री को सलाह दी कि यह बढ़िया निर्णय है और उन्हें किसी दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है, बस मन खुला रखें।

यह रिश्ता क्या कहलाता है?

सोशल मीडिया पर एक ही यूजर द्वारा पहले कड़ी आलोचना और फिर अचानक जोरदार प्रशंसा किए जाने को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह घटनाक्रम दिखाता है कि सत्ता के गलियारों में समीकरण कितनी तेजी से बदलते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह दबाव या समझौते का नतीजा हो सकता है, जिसके बाद आलोचक अचानक समर्थक बन गया। इस पूरे नाटकीय घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर इस सवाल को फिर से जिंदा कर दिया है कि आखिर मंत्री ओ पी चौधरी और उनके पूर्व आलोचक प्रतीक पांडे के बीच यह रिश्ता क्या कहलाता है?

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार