मैनपाट में BJP नेताओं की मास्टर क्लास ‘शुरू’: जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ, जब्त हुए सांसद-विधायकों के मोबाइल

मैनपाट में BJP नेताओं की मास्टर क्लास ‘शुरू’: जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ, जब्त हुए सांसद-विधायकों के मोबाइल

मैनपाट में BJP नेताओं की मास्टर क्लास ‘शुरू’: जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ, जब्त हुए सांसद-विधायकों के मोबाइल

मैनपाट में BJP का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू। जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ, सांसद-विधायकों को 12 सत्रों में मिलेगा राजनीतिक मार्गदर्शन।

मैनपाट CG News: छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में आज से BJP नेताओं की मास्टर क्लास शुरू हो गई है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बीजेपी का झंडा भी फहराया. जेपी नड्डा का मंच में भव्य स्वागत किया गया.

मैनपाट में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर शुरू
मैनपाट में आज से बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बीजेपी का झंडा भी फहराया. वहीं कार्यक्रम के दौरान सांसद-विधायकों के मोबाइल भी जब्त करा लिए गए है.

3 दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण
बता दें कि सरगुजा जिले के मैनपाट में आज से 9 जुलाई तक विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ये प्रशिक्षण शिविर 12 सत्रों में चलेगा. आज जेपी नड्डा, शिव प्रकाश,वी सतीश, अजय जामवाल सत्र को संबोधित करेंगे. इसके अलावा विनोद तावडे, शिवराज सिंह चौहान, बीएल संतोष, नितिन नबीन संबोधित करेंगे. तीसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समापन करेंगे.

Read More सुरक्षा का झांसा देकर सोने के जेवर साफ, बुजुर्ग महिला से करीब 2 लाख की ठगी

विधायकों-सांसदों के लिए दिशा-निर्देश जारी

Read More 2549 करोड़ के टेंडर में खेल: मुख्य सचिव की बैठक के बाद गुपचुप जोड़ी गई शर्त, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

  • मैनपाट में आज प्रशिक्षण स्थल पर समय से पहुंचना होगा.
  • 9 जुलाई को शाम 4 बजे प्रशिक्षण समापन के बाद ही विधायक – सांसद वापस लौट सकेंगे.
  • सभी विधायक, सांसद और मंत्री अपने साथ सिर्फ दो या तीन सहयोगी ही ला सकते हैं. इसमें निज सहायक, PSO और वाहन चालक शामिल हो सकते हैं.
  • प्रशिक्षण स्थल से होटल या रिसॉर्ट तक छोटे वाहन प्रतिबंधित रहेंगे यानि विधायक और सांसद निजी वाहन उपयोग नहीं कर सकेंगे.
  • प्रशिक्षण स्थल से होटल और रिसॉर्ट आने-जाने के लिए विधायकों और सांसदों के लिए मिनी बस उपलब्ध रहेगी.
  • प्रशिक्षण सत्र आरंभ होने से समापन तक दिन क्रम का पालन करना अनिवार्य है.
  • प्रशिक्षण समापन से पूर्व एक सामूहिक फोटो सेशन रखा गया है, जिसमें सभी प्रतिभागियों और वरिष्ठ नेताओं की फोटो होग.
  • प्रशिक्षण स्थल पर मैनपाट एवं सरगुजा / बलरामपुर/जशपुर /सूरजपुर के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी उपलब्ध रहेगी.
  • सत्र समापन के बाद विधायक और सांसद अपनी सुविधानुसार पर्यटन स्थल घूमने भी जा सकते हैं.
Error on ReusableComponentWidget

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना