सारंगढ़-बिलाईगढ़ में हरियाली का नवाचार: बंजर जमीनों पर 'सीड बॉल' से उगेंगे जंगल, मंत्री टंकराम वर्मा ने किया 'बीज उत्सव' लोगो का विमोचन

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में हरियाली का नवाचार: बंजर जमीनों पर 'सीड बॉल' से उगेंगे जंगल, मंत्री टंकराम वर्मा ने किया 'बीज उत्सव' लोगो का विमोचन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के बंजर, पठारी और वन विहीन इलाकों को हरा-भरा करने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने एक शानदार नवाचार किया है। 'बीज उत्सव' नाम के इस खास अभियान के लोगो का विमोचन प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने किया। कृषि उपज मंडी प्रांगण सारंगढ़ में आयोजित इस विमोचन कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और बरमकेला ब्लॉक के ग्राम खिचरी की शिक्षिका सुनीता यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रशासन का लक्ष्य इसी मानसून में इस नवाचार को धरातल पर उतारने का है।

क्या है कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू का यह नवाचार?
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के नेतृत्व में जिले के उन वन विहीन, पठारी और मैदानी क्षेत्रों को हरियाली से ढकने का लक्ष्य रखा गया है, जहां या तो पेड़ बिल्कुल नहीं हैं या बहुत कम हैं। इसके लिए 'सीड बॉल' का इस्तेमाल किया जाएगा। योजना के तहत मानसून के दौरान इन सीड बॉल्स को खुले और बंजर इलाकों में फेंका जाएगा, ताकि बारिश होते ही इनमें स्वतः अंकुरण शुरू हो सके। इस वृहद कार्य के लिए वन विभाग, उद्यानिकी और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 'बिहान' प्रोजेक्ट (महिला स्व-सहायता समूहों) के सहयोग से भारी मात्रा में सीड बॉल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य विभागों और संस्थाओं से भी सहयोग लिया जा रहा है।

इन पेड़ों के तैयार हो रहे सीड बॉल
इस पूरे अभियान के तहत मुख्य रूप से जामुन, आम, बेर, महुआ, नीम, सीताफल, मुनगा, पीपल, बरगद, सरई और साजा जैसे फलदार और छायादार पेड़ों के सीड बॉल तैयार किए जा रहे हैं, ताकि हरियाली के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन भी बना रहे।WhatsApp Image 2026-06-21 at 10.39.13 AM

Read More CGPSC Scam: ED के शिकंजे में अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया, WhatsApp चैट बनी अहम कड़ी; कोर्ट ने दी 6 दिन की रिमांड

कैसे काम करेगा 'सीड बॉल' और क्या हैं इसके फायदे?
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने इस नवाचार की कार्यप्रणाली बताते हुए कहा कि सीड बॉल दरअसल मिट्टी से कवर किए गए छोटे बीज होते हैं। अगर हम खुले खेत या जमीन पर सिर्फ बीज ऐसे ही डाल दें, तो उसे चिड़िया ले जाती हैं या जानवर खा जाते हैं, जिससे पौधे का अंकुरण नहीं हो पाता। लेकिन जब बीज को मिट्टी से कवर करके बारिश के पहले खेतों में छोड़ दिया जाता है, तो नमी और सही मॉइस्चर-टेम्परेचर मिलते ही इसका ग्रोथ बहुत जल्दी होता है।

Read More ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   

नहीं पड़ेगी किसी फर्टिलाइजर की जरूरत
कलेक्टर ने बताया कि आज जो सीड बॉल हमने प्लांटेशन के लिए तैयार किया है, वह न केवल हमारी बंजर भूमि को सुदृढ़ करेगा, बल्कि पौधारोपण में हमारे सक्सेस रेट को भी बढ़ाएगा। जब बारिश की वजह से मिट्टी गीली होगी, तो बीज अपने आप अंकुरित होगा। सबसे खास बात यह है कि इसमें अलग से कोई भी उर्वरा या फर्टिलाइजर डालने की जरूरत नहीं है, यह प्राकृतिक रूप से अपने आप ग्रोथ करेगा।

Tags:

Latest News

सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई
Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी