भूसे से भरे ट्रक ने बाइक को रौंदा, 25 मीटर तक घिसटती रही बुजुर्ग महिला, मौके पर दर्दनाक मौत

भूसे से भरे ट्रक ने बाइक को रौंदा, 25 मीटर तक घिसटती रही बुजुर्ग महिला, मौके पर दर्दनाक मौत

बिलासपुर : जिले के सकरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया । कोपरा जलाशय के पास पीछे से आ रहे भूसे से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला ट्रक और बाइक के बीच फंस गई और करीब 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई । इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।

पुलिस के अनुसार, मुंगेली जिले के लोहाराकापा गांव निवासी पुनौतीन यादव (63) मंगलवार सुबह एक परिचित के साथ बाइक से बिलासपुर आ रही थीं । जैसे ही उनकी बाइक सकरी थाना क्षेत्र के कोपरा जलाशय के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आए भूसे से भरे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया ।

कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचला

Read More रायपुर: 10 महीने से धूल फांक रहे ITMS कैमरों की सुध ली गई, मरम्मत के लिए 12 करोड़ का फंड मंजूर

टक्कर लगते ही महिला ट्रक और बाइक के बीच फंस गई । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक वाहन रोकने की बजाय कुछ दूरी तक आगे बढ़ता रहा, जिससे महिला करीब 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही । हादसे में उनकी कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह कुचल गया और एक पैर शरीर से अलग हो गया । गंभीर चोटों के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है ।

Read More ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   

ट्रक चालक गिरफ्तार, शराब के नशे में चलाने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया । सकरी थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है । पुलिस को आशंका है कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था । उसके खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है । चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और ड्रिंक एंड ड्राइव के पहलू की भी जांच की जा रही है ।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों को सामने लेकर आया है । स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं । लोगों ने इस सड़क पर नियमित जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

चार साल में 156 सड़क दुर्घटनाएं, 50 लोगों की मौत

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2022 से दिसंबर 2025 के बीच बिलासपुर शहर में 156 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं । इन हादसों में 50 लोगों की मौत हो चुकी हैं । अधिकारियों का कहना है कि यदि आउटर क्षेत्र और पूरे जिले के आंकड़े जोड़े जाएं तो मृतकों और घायलों की संख्या इससे कहीं अधिक होगी ।

लगातार हो रहे हादसे यह संकेत दे रहे हैं कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने, नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और भारी वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण की तत्काल आवश्यकता है । ऐसी घटनाएं न केवल परिवारों को गहरा दुख देती हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं l

 

Tags:

Latest News

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश