Balod News: सरपंच पति के ठिकाने पर वन विभाग की बड़ी रेड, सागौन-खम्हार की लकड़ी, फर्नीचर और मेटाडोर जब्त; जांच तेज

Balod News: सरपंच पति के ठिकाने पर वन विभाग की बड़ी रेड, सागौन-खम्हार की लकड़ी, फर्नीचर और मेटाडोर जब्त; जांच तेज

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम अंगारी में सरपंच पति के ठिकाने पर छापेमारी की। वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में सागौन और खम्हार की लकड़ी, उनसे बने फर्नीचर तथा एक मेटाडोर वाहन जब्त किया है। जब्त की गई सभी सामग्री को सुरक्षित रूप से वन विभाग के कब्जे में लेकर डिवीजन कार्यालय स्थित रेस्ट हाउस परिसर में रखा गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

संयुक्त टीम की दबिश, परिसर से मिला लकड़ी का बड़ा जखीरा
मंगलवार को वन विभाग की टीम ने ग्राम अंगारी निवासी अश्विनी डड़सेना के परिसर में छापा मारा। जांच के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में सागौन और खम्हार की लकड़ी से तैयार फर्नीचर, टीवी यूनिट का फ्रेम, चिरान की गई लकड़ी के पल्ले तथा ताजा कटी हुई लकड़ी बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान लकड़ी के परिवहन में उपयोग किए जाने की आशंका वाले एक मेटाडोर वाहन को भी जब्त किया गया।

माप-तौल के बाद तय होगी कीमत, कानूनी कार्रवाई की तैयारी 
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल जब्त लकड़ी की गिनती, माप और तकनीकी सत्यापन का कार्य जारी है। पूरी प्रक्रिया के बाद लकड़ी की वास्तविक मात्रा, उसकी अनुमानित बाजार कीमत और उससे जुड़े दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद भारतीय वन अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More डेढ़ लाख के कर्ज में दांव पर लगा दी पुश्तैनी जमीन, गिरवी के नाम पर करा ली रजिस्ट्री, कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

पहले भी विवादों में आ चुका है नाम
अधिकारियों के अनुसार जिस परिसर में छापेमारी की गई, वह ग्राम की वर्तमान सरपंच के पति अश्विनी डड़सेना से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अश्विनी डड़सेना का नाम पहले भी विभिन्न विवादित मामलों में सामने आ चुका है। उन पर पूर्व में धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। साथ ही एक राजनीतिक दल के नेता की कार में आगजनी से जुड़े प्रकरण में भी उनका नाम सामने आया था। इन मामलों की अलग-अलग कानूनी प्रक्रियाएं पूर्व से चलती रही हैं।

Read More महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, 4 नवंबर को CBI कोर्ट में होगी पेशी

अवैध लकड़ी कारोबार पर वन विभाग का शिकंजा
वन विभाग का कहना है कि जिले में अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जंगलों की अवैध कटाई और वन संपदा की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अब पूरे मामले में अंतिम जांच रिपोर्ट और जब्त सामग्री के सत्यापन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

कुरेली सब स्टेशन हादसा, कार्यपालन यंत्री ने मानी विभाग की गलती, बिना ग्लव्स-जूतों के ड्यूटी कर रहा था ऑपरेटर कुरेली सब स्टेशन हादसा, कार्यपालन यंत्री ने मानी विभाग की गलती, बिना ग्लव्स-जूतों के ड्यूटी कर रहा था ऑपरेटर
इमरान हाशमी की हॉरर फिल्मों में वापसी, ‘रूह’ से बड़े पर्दे पर मचेगा खौफ! डर, रोमांस और संगीत का होगा अनोखा संगम
कैलेंडर की तारीख नहीं, देवता की मान्यता से मनती है दिवाली! छत्तीसगढ़ के इस गांव की अनोखी परंपरा
बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोका तो पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, BJP ने गठित की प्रदेश चुनाव टोली; संतोष पांडेय बने मुख्य प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार अधिकारियों का तबादला; प्रशांत चिरवतकर बने नए प्रभारी DEO
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, 4 नवंबर को CBI कोर्ट में होगी पेशी
डिप्टी सीएम विजय शर्मा का Gen-Z अंदाज वायरल, कांग्रेस को दिया जवाब- 'मोदी कहीं नहीं जाएगा, Broooo!'
पाटन चुनाव पर कानूनी शिकंजा बरकरार, भूपेश को सुप्रीम से झटका
काबिलियत पर भरोसा रखो, भीड़ का हिस्सा नहीं अपनी पहचान बनो: राज्यपाल, सातवें दीक्षांत समारोह में 24,800 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
1982 में अधिग्रहित सरकारी जमीन 2011 में बेच दी, मुआवजा लेकर पूर्व मालिक ने कर दी रजिस्ट्री, हाई कोर्ट ने खरीदार को दिया झटका
बड़े प्रतिष्ठानों और मिठाई फैक्ट्रियों को छोड़ गांवों में छापेमारी, खाद्य विभाग की जांच पर संदेह