शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक तस्वीर! स्कूल कार्यालय में कथित शराब पार्टी का VIDEO वायरल, दो शिक्षक जांच के घेरे में

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक तस्वीर! स्कूल कार्यालय में कथित शराब पार्टी का VIDEO वायरल, दो शिक्षक जांच के घेरे में

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से शिक्षा व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है। मैनपुर विकासखंड के एक सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों का स्कूल कार्यालय के भीतर कथित रूप से शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

स्कूल कार्यालय में कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार, मामला शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) का है। वायरल वीडियो में दो शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल कार्यालय में कथित रूप से शराब पीते और नाश्ता करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी भी बताई जा रही है।

आरोप- पढ़ाई छोड़ कार्यालय में बैठे थे शिक्षक
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय स्कूल के तीन शिक्षक अवकाश पर थे, जबकि मौजूद दो शिक्षक कक्षाओं में पढ़ाने के बजाय कार्यालय में बैठे थे।यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों शिक्षक निर्धारित ड्रेस कोड के अनुरूप वेशभूषा में नहीं थे। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Read More चक्रवात का खतरा: तीन जिलों में स्कूलों पर छुट्टी का असर, कहीं दो दिन तो कहीं आज बंद रहे विद्यालय

वीडियो सामने आने के बाद उठे सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह केवल सेवा नियमों का उल्लंघन नहीं बल्कि विद्यालय के अनुशासन और छात्रों के हितों से जुड़ा गंभीर मामला है।

Read More स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों के लिए परीक्षा 31 अक्टूबर से, एडमिट कार्ड जारी

जांच के बाद तय होगी कार्रवाई
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शिक्षा विभाग की ओर से मामले की विस्तृत जांच का इंतजार किया जा रहा है।

Tags:

Latest News

धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा
कोरबा में दर्दनाक हादसा: नहर में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश
मिर्जापुर: द मूवी की OTT पर धमाकेदार एंट्री, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म; फिर दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल
सुकेश केस में नोरा फतेही की बढ़ी मुश्किलें! 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश, सरकारी गवाह के तौर पर दर्ज होगा बयान
उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर नया विवाद, आधी रात को प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची तकनीकी टीम
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! ओवरस्पीडिंग चालान पर गडकरी का बड़ा ऐलान
वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ की हुंकार, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; 7.50 लाख का गांजा जब्त
रायपुर में त्योहारों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, बाजारों में पुलिस की बढ़ेगी पेट्रोलिंग
भाजपा को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ विधायक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जेल में था निरीक्षक, विभाग ने सुने बिना थमा दिया बर्खास्तगी का फरमान, हाई कोर्ट ने किया निरस्त