3 लाख की अंगूठी बायो-टॉयलेट में गिरी... रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी ने लौटाई मुस्कान

3 लाख की अंगूठी बायो-टॉयलेट में गिरी... रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी ने लौटाई मुस्कान

बिलासपुर : कहते हैं कि ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी जिंदा है । इसका ताजा उदाहरण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में देखने को मिला, जहां बायो-टॉयलेट में गिर चुकी करीब 3 लाख रुपये मूल्य की सोने की अंगूठी को रेलवे कर्मचारियों ने अथक मेहनत और तकनीकी दक्षता से खोज निकालकर उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटा दिया ।

यह घटना ट्रेन संख्या 20845 बिलासपुरबीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की है । यात्रा के दौरान यात्री मुकेश पालीवाल एम-1 कोच की लैवेटरी का उपयोग कर रहे थे । इसी दौरान उनकी कीमती सोने की अंगूठी अनजाने में बायो-टॉयलेट में गिर गई । पल भर में उनकी खुशी चिंता में बदल गई, क्योंकि अंगूठी वापस मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी । लेकिन यात्री ने हार नहीं मानी और तुरंत रेल मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई । शिकायत मिलते ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मैकेनिकल विभाग सक्रिय हो गया ।

बायो-टॉयलेट का टैंक खोलकर शुरू हुई तलाश

Read More ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद

ट्रेन के बिलासपुर पहुंचते ही संबंधित कोच को कोचिंग डिपो लाया गया । मैकेनिकल विभाग की बायो-टॉयलेट मेंटेनेंस टीम ने पूरी सावधानी के साथ टैंक खोलकर अंगूठी की तलाश शुरू की । यह काम बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि बायो-टॉयलेट के एस-ट्रैप में छोटी वस्तु को ढूंढ़ना आसान नहीं होता । इसके बावजूद कर्मचारियों हेमंत रजक, महेंद्र भार्गव और मनोज ने धैर्य, तकनीकी कौशल और समर्पण का परिचय देते हुए आखिरकार अंगूठी सुरक्षित बरामद कर ली ।

Read More ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   

ईमानदारी की मिसाल बनी रेलवे टीम

बरामद अंगूठी को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और मैकेनिकल विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में उसके वास्तविक स्वामी मुकेश पालीवाल को विधिवत सौंप दिया गया । अपनी बहुमूल्य अंगूठी वापस पाकर यात्री भावुक हो गए और रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी, मेहनत और संवेदनशीलता की खुले दिल से सराहना की ।07235639-3827-4bf5-a1de-6278a5c35faa

रेल मदद बना भरोसे का माध्यम

यह घटना केवल एक अंगूठी मिलने की कहानी नहीं है, बल्कि यह बताती है कि यदि शिकायत सही माध्यम से दर्ज की जाए तो सरकारी व्यवस्था भी पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करती है । रेल मदद पोर्टल पर मिली शिकायत पर जिस तेजी से कार्रवाई हुई, उसने यात्री सेवा के प्रति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित कर दिया ।

प्रेरणा देने वाली सीख

आज के दौर में, जब अक्सर लापरवाही और अविश्वास की खबरें सुर्खियां बनती हैं, ऐसे में बिलासपुर रेलवे के कर्मचारियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा समाज के लिए प्रेरणा है । यह घटना बताती है कि सेवा भावना, तकनीकी दक्षता और ईमानदार प्रयास मिल जाएं तो खोया हुआ भरोसा ही नहीं, करोड़ों की नहीं बल्कि अमूल्य भावनाओं से जुड़ी धरोहर भी वापस मिल सकती है ।

Tags:

Latest News

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश