BREAKING: शराब घोटाले में बड़ा मोड़, अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत; सख्त शर्तों के साथ मिली राहत

BREAKING: शराब घोटाले में बड़ा मोड़, अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत; सख्त शर्तों के साथ मिली राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मुख्य आरोपी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया है कि यह राहत कई कड़ी शर्तों के साथ दी गई है और उनका पालन अनिवार्य होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?
सूत्रों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने अनवर ढेबर को जमानत देते हुए राज्य से बाहर रहने सहित अन्य निर्धारित शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अंतरिम जमानत का अर्थ मामले से राहत नहीं, बल्कि सीमित अवधि के लिए कानूनी राहत है। अनवर ढेबर इस कथित शराब घोटाले के प्रमुख आरोपियों में शामिल हैं। उनके खिलाफ अन्य मामलों में भी जांच और कानूनी कार्रवाई चल रही है।

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के अनुसार, वर्ष 2019 से 2023 के बीच छत्तीसगढ़ में शराब कारोबार से जुड़ा एक कथित सिंडिकेट सक्रिय था। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस नेटवर्क के जरिए शराब नीति और वितरण व्यवस्था में कथित अनियमितताएं कर करोड़ों रुपये का अवैध लाभ अर्जित किया गया। ईडी का दावा है कि जांच में शराब खरीद दरों में कथित हेरफेर, बिना रिकॉर्ड वाली शराब की बिक्री और एफएल-10ए लाइसेंस व्यवस्था के माध्यम से कमीशन वसूली जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं।

Read More 51 करोड़ के काम पर बिना मंजूरी फूंक दिए 90 करोड़, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा एक बूंद पानी

करोड़ों की संपत्तियां पहले ही हो चुकी हैं अटैच
जांच के दौरान ईडी ने अनवर ढेबर से जुड़ी कई चल-अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया था। इनमें रायपुर और अन्य स्थानों की जमीनें तथा वित्तीय संपत्तियां शामिल हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि ये संपत्तियां कथित तौर पर अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। मामले में कई अन्य आरोपियों के खिलाफ भी अभियोजन शिकायत (Prosecution Complaint) अदालत में दाखिल की जा चुकी है।

Read More छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 16 अस्पतालों को किया बाहर; 5 पर तीन साल के प्रतिबंध की तैयारी

जमानत के बावजूद जारी रहेगी जांच
सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी अनवर ढेबर को अदालत की सभी शर्तों का पालन करना होगा। वहीं, शराब घोटाला मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी। आने वाले दिनों में इस प्रकरण में आगे की सुनवाई और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सभी की नजर रहेगी।

Tags:

Latest News

14 एकड़ जमीन देने वाले बीएसपी का ट्रस्ट से प्रतिनिधित्व खत्म, 2018 के संशोधन पर हाई कोर्ट ने दी दीवानी अदालत जाने की राह 14 एकड़ जमीन देने वाले बीएसपी का ट्रस्ट से प्रतिनिधित्व खत्म, 2018 के संशोधन पर हाई कोर्ट ने दी दीवानी अदालत जाने की राह
सौरभ चंद्राकर की वापसी के बाद गरमाई सियासत, बैज ने पूछा- रवि उप्पल और शुभम सोनी कब आएंगे भारत?
गन्ना किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 31 हजार किसानों को मिलेगा 51 करोड़ का बोनस
महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ चंद्राकर से होगी CBI की पूछताछ, CM विष्णुदेव साय बोले- कई और नामों का हो सकता है खुलासा
सुकमा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48.740 बल्क लीटर शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बिना रेरा पंजीयन प्लॉट बेचने पर बालाजी बिल्डर्स पर 20 लाख का जुर्माना, जानिए पूरा मामला
हसदेव नदी के बैराज में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों के प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन का देना होगा शपथपत्र
बाफना हाउस मामला: अंतिम संस्कार से पहले शव पर दिखे संदिग्ध निशान, प्राइवेट पार्ट में सूजन और कॉटन मिलने का दावा
असम में बहुविवाह करने वाले सरकारी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, कैबिनेट ने सेवा नियमों में संशोधन को दी मंजूरी
कार की जिद में खुद ही बन गया अपहर्ता, पिता से मांगी 5 लाख की फिरौती, चार घंटे की तलाश के बाद सेलर में मिला
नवा रायपुर में बनेगा मध्य भारत का पहला न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी सेंटर, 250 करोड़ का प्रस्ताव; 22 हजार की PET-CT जांच 10 हजार में होने की उम्मीद