Bilaspur Stunt Video: चलती कार में सनरूफ स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगा शपथपत्र; पूछा- अब तक क्या कार्रवाई हुई?

Bilaspur Stunt Video: चलती कार में सनरूफ स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगा शपथपत्र; पूछा- अब तक क्या कार्रवाई हुई?

बिलासपुर। सोशल मीडिया रील्स के लिए सार्वजनिक सड़कों पर जानलेवा स्टंट करने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। बिलासपुर के कोनी-सेंदरी मार्ग पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती युवतियों का वीडियो वायरल होने के बाद हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए बिलासपुर एसएसपी से व्यक्तिगत शपथपत्र (एफिडेविट) तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने पूछा है कि अब तक दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है और भविष्य में ऐसी खतरनाक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने कौन-से ठोस कदम उठाए हैं।

सिर्फ कार्रवाई का दावा नहीं, कोर्ट ने मांगा जवाबदेह हलफनामा
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और संबंधित वाहन व उसमें सवार लोगों की पहचान की जा रही है। हालांकि, अदालत केवल मौखिक जानकारी से संतुष्ट नहीं हुई। हाईकोर्ट ने एसएसपी को निर्देश दिया कि वे व्यक्तिगत शपथपत्र दाखिल कर स्पष्ट करेंचलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर बाल सवांरते हुए नजर आई लड़कियां।

  • वायरल वीडियो के आधार पर अब तक क्या कार्रवाई हुई?
  • किन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई?
  • पहले दिए गए हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन कैसे सुनिश्चित किया गया?
  • भविष्य में ऐसी स्टंटबाजी रोकने के लिए पुलिस की कार्ययोजना क्या है?

कार चालक और युवतियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही कार और उसमें सवार युवतियों की पहचान की जा रही है। वाहन के पंजीकरण, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पहचान पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।BH नंबर प्लेट की कार की सनरूफ से बाहर निकली 2 लड़कियां।

Read More कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 

आज होगी मामले की अगली सुनवाई
हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 5 अगस्त तय की है। सुनवाई के दौरान एसएसपी द्वारा दाखिल शपथपत्र और पुलिस की कार्रवाई की प्रगति पर अदालत विचार करेगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी हाईकोर्ट सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी और रील बनाने की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जता चुका है और पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दे चुका है।

Read More लापता पति के अपहरण की आशंका, पत्नी पहुँच गई हाई कोर्ट, पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी

क्या है पूरा मामला?
हाल ही में कोनी-सेंदरी रोड पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर कुछ युवतियों द्वारा रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में युवतियां चलती कार से बाहर निकलकर मोबाइल से वीडियो बनाती और स्टंट करती दिखाई दे रही हैं। यह घटना न केवल मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन मानी जा रही है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बताई जा रही है।दूसरी कार में सवार लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

व्यस्त मार्ग पर बढ़ा हादसे का खतरा
कोनी-सेंदरी मार्ग बिलासपुर का अत्यंत व्यस्त मार्ग है। इसी सड़क पर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि विश्वविद्यालय सहित कई शिक्षण संस्थान स्थित हैं, जहां दिनभर विद्यार्थियों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में चलती कार से बाहर निकलकर स्टंट करना किसी बड़े सड़क हादसे को न्योता देने जैसा माना जा रहा है।

Tags:

Latest News

ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा    ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई
Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
CG News: छत्तीसगढ़ में DJ-लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी! बिना परमिशन बजाया साउंड सिस्टम तो लगेगा भारी जुर्माना, जेल का भी प्रावधान
Bengal By-Election: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, दूसरे प्रत्याशी ने भी छोड़ा चुनावी मैदान
हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच बवाल, नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; कई छात्र घायल
सड़क की बदहाली पर अनोखा विरोध! धमतरी में गड्ढों के बीच दीये जलाकर अधिकारियों को जगाने निकली छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
Raipur Murder Case: जिस किराएदार को दिया था घर, उसी पर हत्या का आरोप! पत्नी से संबंध के शक में गई मकान मालिक की जान, आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता पर हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोपाल में छिपा था दीपक तिवारी, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
Surajpur School Accident: स्कूल की छत से बरसा प्लास्टर, शिक्षक घायल; सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल