कानून-व्यवस्था को धार देने की तैयारी! धमतरी पुलिस में 8 निरीक्षकों का तबादला, कई थानों में नई पोस्टिंग

कानून-व्यवस्था को धार देने की तैयारी! धमतरी पुलिस में 8 निरीक्षकों का तबादला, कई थानों में नई पोस्टिंग

धमतरी। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत आठ निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी अधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी तबादला आदेश के अनुसार निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी अर्जुनी, अरुण साहू को नगरी से भखारा, उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी सिहावा, समीर तिवारी को रक्षित केंद्र से चौकी प्रभारी बिरेझर, सन्नी दुबे को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी रुद्री, तापेश्वर नेताम को भखारा से नगरी, मधुनाथ ध्रुव को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बोराई तथा चंद्रकांत साहू को अर्जुनी से थाना प्रभारी साइबर सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संवेदनशील क्षेत्रों में मजबूत किया गया पुलिस नेतृत्व
इस फेरबदल की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिले के कई ऐसे थाना और चौकी क्षेत्रों में, जहां अब तक सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारी प्रभारी के रूप में कार्यरत थे, वहां अब निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इससे संवेदनशील इलाकों में नेतृत्व और निगरानी मजबूत होगी, अपराध नियंत्रण को गति मिलेगी तथा विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा।dd

Read More रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में दर्दनाक हादसा: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, मौत; बचाने दौड़ा आरक्षक भी झुलसा

अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई पर रहेगा विशेष फोकस
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाएं, असामाजिक और अपराधी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें तथा अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Read More सिकासार परियोजना: 2500 करोड़ के टेंडर में DVL के अनुभव प्रमाण पत्र पर बवाल, अधिकारियों और नए मंत्री की भूमिका....... पढ़े 

कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद
पुलिस विभाग का मानना है कि यह प्रशासनिक बदलाव केवल अधिकारियों के स्थानांतरण तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और परिणाममुखी बनाने की रणनीति का हिस्सा है। नए प्रभारी अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग, जनविश्वास और अपराध नियंत्रण को नई दिशा देंगे।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा
जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना
बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज
थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं
68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क
स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस
Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका
Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी
Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित
UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता
CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका
Chhattisgarh Election News: चुनावी खर्च का हिसाब नहीं दिया तो गई चुनाव लड़ने की पात्रता, 40 उम्मीदवारों पर EC का एक्शन