Udhayanidhi Stalin Case: गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद बड़ी राहत, मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश पर मिली रिहाई; विवादित टिप्पणी मामले में जांच जारी

Udhayanidhi Stalin Case: गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद बड़ी राहत, मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश पर मिली रिहाई; विवादित टिप्पणी मामले में जांच जारी

चेन्नई। तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद मद्रास हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि पुलिस को उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने की आवश्यकता नहीं है और पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया जाएगा। हाईकोर्ट में सरकार की ओर से यह जानकारी दिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन को रिहा करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

क्या है पूरा मामला?
उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ अभिनेत्री तृषा को लेकर कथित डबल मीनिंग (दोअर्थी) टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह शिकायत तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) की महिला विंग की ओर से तंजावुर ईस्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी।

आवास से हिरासत में लेकर की गई पूछताछ
शिकायत के बाद पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन को उनके चेन्नई स्थित आवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में स्पष्ट किया कि पुलिस उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग नहीं करेगी। सरकार ने अदालत को बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें उसी दिन स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया जाएगा।

Read More राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट

उदयनिधि स्टालिन ने आरोपों से किया इनकार
गिरफ्तारी के दौरान मीडिया से बातचीत में उदयनिधि स्टालिन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को "कट, कॉपी और पेस्ट" कर गलत संदर्भ में पेश किया गया है। उन्होंने कहा, "मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा, जैसा दावा किया जा रहा है। मैं कानून के तहत इस पूरे मामले का सामना करूंगा।"

Read More West Bengal Politics: TMC के नाम-चिह्न पर EC का बड़ा फैसला, दोनों गुटों को चुनना होगा नया नाम-सिंबल; उपचुनाव से पहले बदला पूरा समीकरण

जनसभा के बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब उदयनिधि स्टालिन तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अभिनेत्री तृषा का नाम लिए जाने के बाद दिए गए उनके कथित बयान पर विवाद खड़ा हो गया और शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। शिकायत, उपलब्ध वीडियो, बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Tags:

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश