Chhattisgarh Rain Alert: बाढ़ में डूबे नारायणपुर के BSF कैंप, पेड़ों और छतों पर फंसे जवानों का रेस्क्यू; प्रदेश में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Rain Alert: बाढ़ में डूबे नारायणपुर के BSF कैंप, पेड़ों और छतों पर फंसे जवानों का रेस्क्यू; प्रदेश में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। नारायणपुर जिले में बाढ़ का पानी BSF के कई कैंपों तक पहुंच गया, जिससे जवानों को जान बचाने के लिए पेड़ों और कैंप की छतों पर शरण लेनी पड़ी। बाद में राहत एवं बचाव दल ने सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर भी साझा किया है। उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

नारायणपुर में बाढ़ का कहर, BSF कैंप जलमग्न
लगातार हो रही बारिश के कारण नारायणपुर में कई नदियां और नाले उफान पर हैं। बाढ़ का पानी BSF के कैंपों में घुस गया, जिससे जवानों को सुरक्षित स्थान नहीं मिल पाया। स्थिति बिगड़ने पर कई जवान पेड़ों और कैंप की छतों पर चढ़ गए। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी जवानों को सुरक्षित निकाल लिया। अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू अभियान सफल रहा और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आरंग में बाढ़ के बीच परिवार का रेस्क्यू
रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के निसदा गांव में भी बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया। एक ही परिवार के छह सदस्य चारों ओर से पानी में घिर गए थे। सूचना मिलने पर SDRF की टीम मोटरबोट के साथ मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Read More CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे

दो दिन तक बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटे तक मौसम सक्रिय रहेगा।

Read More CG News: स्पा सेंटर की चमक के पीछे छिपा था कथित गंदा खेल? पुलिस रेड में संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, युवतियों ने लगाए गंभीर आरोप

  • कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
  • कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी।
  • निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, विदर्भ और उससे लगे मध्य प्रदेश के ऊपर बना डीप डिप्रेशन अभी सक्रिय है। इसके साथ गुजर रही मानसून ट्रफ के कारण छत्तीसगढ़ में व्यापक वर्षा हो रही है।रस्सी के सहारे जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?
राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: 33°C
  • न्यूनतम तापमान: 25°C

मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश
मानसून सीजन में अब तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ सबसे अधिक वर्षा वाला जिला रहा है।

  • कुल वर्षा: 769.1 मिमी
  • सामान्य से 76% अधिक बारिश

प्रदेश के वर्षा आंकड़ों के अनुसार:

  • 1 जिले में 60% से अधिक अतिरिक्त वर्षा।
  • 5 जिलों में सामान्य से 20–59% अधिक बारिश।
  • 16 जिलों में सामान्य वर्षा।
  • 11 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई।
Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला
बच्चा SNCU में, मां अस्पताल से लापता… रातभर खोजते रहे परिजन, जेंजरा में पेड़ पर मिला नवप्रसूता का शव, जांच में जुटी पुलिस
PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश