Snapchat पर दोस्ती, गिफ्ट के नाम पर ठगी: राजनांदगांव में महिला से 1.23 लाख ऐंठे, दिल्ली से 2 नाइजीरियन और 1 अफ्रीकी गिरफ्तार

Snapchat पर दोस्ती, गिफ्ट के नाम पर ठगी: राजनांदगांव में महिला से 1.23 लाख ऐंठे, दिल्ली से 2 नाइजीरियन और 1 अफ्रीकी गिरफ्तार

राजनांदगांव में Snapchat के जरिए महिला से दोस्ती कर 1.23 लाख की ठगी, गिफ्ट भेजने के नाम पर पैसे ऐंठे। पुलिस ने दिल्ली से 2 नाइजीरियन और 1 अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया।

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में विदेशी गिफ्ट भेजने का झांसा देकर एक महिला से 1.23 लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने Snapchat के जरिए पहले महिला से दोस्ती की और फिर खुद को विदेशी डॉक्टर बताकर महंगे गिफ्ट भेजने का बहाना बनाया। महिला से फर्जी कस्टम क्लियरेंस और टैक्स के नाम पर पैसे वसूले गए। राजनांदगांव पुलिस ने दिल्ली से दो नाइजीरियन और एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। घटना चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र की है। 5 मई को महिला के स्नैप चैट अकाउंट पर दो युवकों ने Drkendrick24 और collins leo25 नाम के अकाउंट से संपर्क किया।

उन्होंने खुद को आर्थिक रूप से संपन्न विदेशी नागरिक बताकर महिला से दोस्ती की। इसके बाद वे विदेश से महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने का झांसा दिया। बाद में उन्होंने कहा कि पार्सल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने पकड़ लिया। उन्होंने इसे छुड़वाने के लिए पैसों की मांग की और महिला ने उनके बताए अकाउंट में किश्त में 1,23,700 रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब उसे गिफ्ट और विदेशी करेंसी नहीं मिले तो उसे ठगी का एहसास हुआ और वो 7 अगस्त को पुलिस चौकी पहुंची।

आईपी एड्रेस से पकड़ाया पहला आरोपी
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ठगों के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) बीएनएस, 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान साइबर सेल की टीम ने स्नैप चैट अकाउंट का एनालिसिस किया। वहीं आईपी एड्रेस से पता चला कि आरोपी उत्तम नगर, नई दिल्ली में हैं। इसके बाद राजनांदगांव पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद ली और द्वारका के चाणक्य पैलेस 25 फीट रोड पर छापा मारा। टीम ने संदिग्धों को घेरकर हिरासत में लिया गया।

Read More नौकरी का झांसा… और मानव तस्करी! सरगुजा की युवती को 2.5 लाख में बेचने का खुलासा

2 नाइजीरियन और 1 अफ्रीकी की गिरफ्तारी
पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम स्टीफन उर्फ लक्की बताया। वह चाणक्य पैलेस जनकपुरी, नई दिल्ली में रहता है और उसका स्थायी पता आइवरी कोस्ट (दक्षिण अफ्रीका) में है। उसने ठगी करना भी स्वीकार किया।

Read More सुकमा में फिल्मी स्टाइल में लूट: पिस्टल तानकर ज्वेलरी शॉप से गहने लूटे, CCTV में कैद, कुछ ही घंटों में दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लैपटॉप, 8 एंड्रॉयड मोबाइल, 5 की-पैड मोबाइल और 5 एटीएम कार्ड जब्त किया है। वहीं स्टीफन के बयान के आधार पर उसके साथी किंग्सले (35) को भी गिरफ्तार किया गया, जो चाणक्य पैलेस जनकपुरी के मकान नंबर 105 में रहता था। आरोपी किंग्सले नाइजीरिया का रहने वाला है। इस मामले में नाइजीरिया के रहने वाले जॉर्ज चुक्चुमेका को गिरफ्तार किया है। वह ओम विहार फेस-1 एनआर आर्यन इंटरनेशनल स्कूल उत्तम नगर पश्चिम में रहता था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तारी सूचना नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के दूतावास में दी है।

इस मामले में एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि तीनों आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। ये महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने का नाम पर लोगों से ठगी करते थे। ठगों का गिरोह दिल्ली में सक्रिय रहकर भारतीयों के बैंक खातों और फर्जी यूके के इंटरनेशनल सिम का इस्तेमाल कर भारतीय महिलाओं से ऑनलाइन फ्रॉड करते थे, तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

लेखक के विषय में

More News

बचपन पर खतरा या सिर्फ धमकी? दिल्ली के स्कूलों में बम अलर्ट, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया, सर्च ऑपरेशन जारी

राज्य

बचपन पर खतरा या सिर्फ धमकी? दिल्ली के स्कूलों में बम अलर्ट, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया, सर्च ऑपरेशन जारी बचपन पर खतरा या सिर्फ धमकी? दिल्ली के स्कूलों में बम अलर्ट, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया, सर्च ऑपरेशन जारी
नई दिल्ली: राजधानी में आज कई स्कूलों को बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। लक्ष्मी नगर स्थित लवली पब्लिक...
मालकानगिरी तनाव के बीच बड़ा सुराग! महिला का सिर 40 किमी दूर मिला, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
चलती ट्रेन से उठा ले गई पुलिस! शाहजहांपुर स्टेशन पर पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार
गोवा अग्निकांड के बाद बड़ी कार्रवाई: लूथरा ब्रदर्स के ‘रोमिया लेन’ क्लब पर चलेगा बुलडोज़र, CM सावंत ने दिया ताबड़तोड़ आदेश
228 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी! अनमोल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन, RHFL भी जांच के घेरे में