रायपुर में होली पर तलवार लहराकर मचाया आतंक, पुलिस की कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में होली पर तलवार लहराकर मचाया आतंक, पुलिस की कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में होली के दौरान सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, होली के दिन पंडरी इलाके के ताजनगर क्षेत्र में कुछ युवक हाथों में तलवार लेकर खुलेआम घूमते हुए लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 24 वर्षीय अरबाज खान निवासी पंडरी, 26 वर्षीय दुर्गेश साहू उर्फ जरहा निवासी कालीनगर और 40 वर्षीय नंदन राय निवासी पंडरी को गिरफ्तार किया। तीनों के कब्जे से तलवार भी बरामद की गई है।

Read More Dongargarh Double Murder: जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का आरोप, घायल बेटी पर भी किया हमला; 3 गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में विशेष निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल