शराब घोटाले का भगोड़ा कारोबारी नवीन केडिया रांची में सरेंडर करने से ठीक पहले हुआ गिरफ्तार

शराब घोटाले का भगोड़ा कारोबारी नवीन केडिया रांची में सरेंडर करने से ठीक पहले हुआ गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले का भगोड़ा कारोबारी नवीन केडिया मंगलवार को रांची में सरेंडर करने पहुंचा था लेकिन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने उसे पहले ही दबोच लिया। कानून की आंखों में धूल झोंकने वाला दुर्ग निवासी यह आरोपी जमानत की सारी अर्जियां खारिज होने के बाद अदालत की शरण में जा रहा था। एसीबी की टीम अब इस शातिर कारोबारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और शराब घोटाले के सारे राज उगलवाएगी।

इस कारोबारी के शौक भी बड़े नवाबों वाले हैं। बीते आठ जनवरी को जब एसीबी की टीम ने इसे गोवा में पकड़ा था तब यह जनाब एक स्पा सेंटर में आराम से मसाज का मजा ले रहे थे। अगले दिन नौ जनवरी को गोवा की अदालत ने इस कारोबारी पर रहम खाते हुए चार दिन की ट्रांजिट बेल दे दी। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि बारह जनवरी तक झारखंड एसीबी के सामने हाजिर होना है। लेकिन मसाज के शौकीन इस कारोबारी ने कानून को ही ठेंगा दिखा दिया।

ट्रांजिट बेल मिलते ही यह महाशय गायब हो गए। झारखंड आने की बजाय यह पहले दिल्ली की सैर पर निकले और फिर अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ पहुंच गए। जब बारह जनवरी की मियाद खत्म हो गई और यह एसीबी के सामने नहीं आया तो साफ हो गया कि यह कानून से भाग रहा है। इसके बाद प्रशासन ने इस भगोड़े के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया। अब जब एसीबी कोर्ट और हाईकोर्ट दोनों जगह से इसकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज हो गई तो इसके बचने के सारे रास्ते बंद हो गए।

Read More पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस

चारों तरफ से घिरने के बाद हार कर यह मंगलवार को रांची सरेंडर करने पहुंचा था। एसीबी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम को इसके रांची पहुंचने की पूरी भनक लग गई थी। इस बार पुलिस ने कोई ढिलाई नहीं बरती और अदालत पहुंचने से पहले ही इसे दबोच लिया। अब जेल की हवा खाने के अलावा इसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।

Read More कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त

 

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना