खड़गे की क्लास में छत्तीसगढ़ के दिग्गजों को टास्क: 15 दिन में जिला तो 60 दिन में बूथ कमेटियां बनाने का अल्टीमेटम

खड़गे की क्लास में छत्तीसगढ़ के दिग्गजों को टास्क: 15 दिन में जिला तो 60 दिन में बूथ कमेटियां बनाने का अल्टीमेटम

रायपुर । दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार शाम को संगठन की मजबूती देने के लिहाज से बड़ी बैठक हुई। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन राज्यों के प्रभारियों और अध्यक्षों के साथ घंटों मंथन किया जहां जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुए। आलाकमान ने साफ कर दिया है कि अब केवल बातों से काम नहीं चलेगा बल्कि जमीन पर संगठन दिखना चाहिए। बैठक का असली मकसद कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देकर जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए तैयार करना है।
संगठन का नया ढांचा: किसे कितनी मोहलत
कांग्रेस नेतृत्व ने सभी प्रदेश इकाइयों को काम पूरा करने के लिए डेडलाइन थमा दी है। खड़गे ने निर्देश दिया है कि अब नीचे के स्तर पर कमेटियां बनाने में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी:
  • 15 दिन के भीतर: जिला कमेटियों (DCC) का गठन पूरा करना होगा।
  • 30 दिन के भीतर: ब्लॉक स्तर की कमेटियों को अंतिम रूप देना होगा।
  • 60 दिन के भीतर: मंडल, ग्राम पंचायत और सबसे जरूरी बूथ स्तर की कमेटियां तैयार करनी होंगी।
 
पिछड़ों और दलितों को मिलेगा स्थान...
बैठक में यह भी तय हुआ कि नई कमेटियों में चेहरा सिर्फ रसूखदारों का नहीं होगा। खड़गे ने सख्त हिदायत दी है कि एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को पदों पर बराबर की हिस्सेदारी दी जाए। नेतृत्व का मानना है कि जब तक इन वर्गों को प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, संगठन में नई जान नहीं आएगी। अब तक 14 राज्यों में 525 नए जिला अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं और बाकी राज्यों में भी प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
 
छत्तीसगढ़ के लिए खास रणनीति: मनरेगा बने हथियार
बैठक के बाद दीपक बैज ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मनरेगा को लेकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को बता रहे हैं कि उनके हक की मजदूरी और काम के साथ क्या खिलवाड़ हो रहा है। बैज ने भरोसा दिया कि दिल्ली से मिले निर्देशों को प्रदेश में सख्ती से लागू किया जाएगा और आने वाले दिनों में स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरने की नई प्लानिंग तैयार है।
Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी