इंकलाब जिंदाबाद समायोजन की मांग को लेकर बर्खास्त सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन, सरकार से न्याय की गुहार

इंकलाब जिंदाबाद समायोजन  की मांग को लेकर बर्खास्त सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन, सरकार से न्याय की गुहार

 

Read More रायपुर में सूने मकान में बड़ी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; सोने की चेन, चांदी के बेलपत्र और नकदी बरामद

20250328_183548_copy_800x373

बिलासपुर। हाथों में तख्तियां और बैनर पोस्टर लिए ये लोग कोई और नहीं बल्कि बर्खास्त सहायक शिक्षक हैं, जो अपनी बहाली और समायोजन की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। लंबे समय से संघर्ष कर रहे इन शिक्षकों ने शुक्रवार को बिलासपुर के नेहरू चौक पर बड़ा प्रदर्शन किया और सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की।

Read More छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 जिलों में एक साथ छापेमारी; 16 टीमें जांच में जुटीं, बर्बरीक कंपनी भी रडार पर

 

सैकड़ों की संख्या में जुटे शिक्षकों ने “एक ही नारा, एक ही नाम – समायोजन, समायोजन” के नारे लगाए और अपनी आवाज़ सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की। शिक्षकों का कहना है कि वे योग्य और प्रशिक्षित होने के बावजूद बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। वर्षों की मेहनत और पढ़ाई के बाद भी वे शिक्षण कार्य से वंचित हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकार में है।

 

बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने गांधी चौक से नेहरू चौक तक विशाल रैली निकाली, जिसके बाद वे नेहरू प्रतिमा के सामने बैठकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने लगे। खास बात यह रही कि सभी शिक्षक भगवा रंग की टी-शर्ट पहने हुए थे, जिस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर छपी थी और ‘अटल समायोजन’ लिखा हुआ था। शिक्षकों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे इसी तरह आंदोलन जारी रखेंगे।

शिक्षकों का यह विरोध प्रदर्शन कोई एक-दो दिन का नहीं है, बल्कि वे 100 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने धरना, क्रमिक अनशन, सामूहिक उपवास, मशाल जुलूस जैसे कई तरीके अपनाए, लेकिन सरकार ने अब तक उनकी कोई सुध नहीं ली। शिक्षकों का दर्द यही है कि सरकार उनकी मांगों को सुनने के लिए तैयार ही नहीं है।

 

बर्खास्त शिक्षकों ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि वे समायोजन की प्रक्रिया को फिर से शुरू करें, ताकि योग्य शिक्षकों को दोबारा बहाल किया जा सके और उन्हें रोजगार मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। अब देखना यह होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है।

 

Tags:

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...