बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा के अनावरण के साथ गूंजा जनजातीय शौर्य का जयघोष, जनजातीय नायकों के बलिदान को सीएम साय ने किया नमन

बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा के अनावरण के साथ गूंजा जनजातीय शौर्य का जयघोष, जनजातीय नायकों के बलिदान को सीएम साय ने किया नमन

बिलासपुर : इतिहास के पन्नों में दर्ज जनजातीय वीरों की शौर्यगाथाएं केवल अतीत की कहानियां नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा हैं। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से लेकर अपनी संस्कृति और अस्मिता की रक्षा तक, जनजातीय समाज का योगदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। इन वीर गाथाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने और जनजातीय नायकों के बलिदान को याद करने के उद्देश्य से गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान अविस्मरणीय है। मातृभूमि की आजादी के साथ अपनी संस्कृति, परंपरा, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए इन वीरों ने जिस साहस के साथ संघर्ष किया और बलिदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

25 साल की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत को दी थी चुनौती

Read More रायपुर में दिवाली से पहले पुलिस का एक्शन, चाकू लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार, 3 चाकू जब्त

सीएम साय ने बिरसा मुंडा के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि महज 25 वर्ष की आयु में उन्होंने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी। उनका उलगुलान केवल अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह नहीं था, बल्कि शोषण, अन्याय और आदिवासी अधिकारों के हनन के विरुद्ध एक बड़ी सामाजिक चेतना थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में प्रतिष्ठित कर देश के जनजातीय समाज को ऐतिहासिक सम्मान दिलाया है। इससे देशभर के जनजातीय महापुरुषों की गाथाएं नई पीढ़ी तक पहुंच रही हैं।

Read More बिलासपुर में हड़ताली 229 पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, सभी की सेवा अवधि में ब्रेक; 102 का वेतन रोका

वीर नारायण सिंह का संघर्ष छत्तीसगढ़ की पहचान

छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह को याद करते हुए सीएम ने कहा कि अकाल के दौर में भूख से तड़पती जनता का दर्द उनसे देखा नहीं गया। गरीबों का पेट भरने के लिए उन्होंने अनाज के गोदाम खुलवाए और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की। उनका साहस, त्याग और जनसेवा आज भी छत्तीसगढ़ की माटी के कण-कण में जीवित है।

साढ़े छह हजार गांवों तक पहुंच रहा विकास

सीएम ने कहा कि जनजातीय समाज का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 6,500 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में सड़क, बिजली, रसोई गैस और सौर ऊर्जा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक व्यवस्था को संरक्षित करने के लिए मांझी, चालकी और बैगा के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आसीन होना पूरे जनजातीय समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के सामाजिक कार्यों और जोगेश्वर यादव के समर्पण का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

उलगुलान ने जगाई शोषण के खिलाफ चेतना : तोखन साहू

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि बिरसा मुंडा के उलगुलान ने शोषण और अन्याय के खिलाफ देश में नई चेतना पैदा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से आज उन जनजातीय नायकों की गौरवगाथाएं भी देश के सामने आ रही हैं, जिन्हें लंबे समय तक इतिहास में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया।

गुण्डाधुर और गेंद सिंह के योगदान को किया याद

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वीर नारायण सिंह, गुण्डाधुर और गेंद सिंह जैसे महान जननायकों ने अपने साहस और बलिदान से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वविद्यालय की सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों की सराहना करते हुए 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की पहल को भी सराहनीय बताया।

इस अवसर पर संगोष्ठी की स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, प्राध्यापकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। संगोष्ठी के माध्यम से जनजातीय इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर चर्चा हुई।

Tags:

Latest News

होटल वेलकम श्री विवाद: रायपुर कोर्ट ने खारिज की बरखा टंडन की जमानत याचिका, मामले को माना गंभीर होटल वेलकम श्री विवाद: रायपुर कोर्ट ने खारिज की बरखा टंडन की जमानत याचिका, मामले को माना गंभीर
AI से आपत्तिजनक फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी दीपक टंडन की जमानत खारिज: कोर्ट ने माना गंभीर अपराध, DSP कल्पना वर्मा केस से आया था चर्चा में......
बिलकिस बानो गैंगरेप केस: 17 साल जेल में रहने के बाद दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक
49वें रावत नाच महोत्सव में गूंजेगी यदुवंशी संस्कृति की थाप, देशभर के कलाकारों का होगा महासंगम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होंगे पुरस्कृत
बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा के अनावरण के साथ गूंजा जनजातीय शौर्य का जयघोष, जनजातीय नायकों के बलिदान को सीएम साय ने किया नमन
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक झटके में 337 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने जारी की सूची
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिली लाश, जहर सेवन की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
अरपा तट पर आस्था का महाकुंभ, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे की कठिन तपस्या पूरी
रायपुर में बाल दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर, 550 बच्चों को बताए गए अधिकार और सुरक्षा के कानूनी प्रावधान
बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, चारधाम यात्रा का होगा समापन; अंतिम दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
गोपालगंज में शेख हसीना के समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन, पुलिस की बख्तरबंद गाड़ी फूंकी; बांग्लादेश में बढ़ा तनाव
रॉक गार्डन घूमने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी से मारपीट के बाद दो आरोपी गिरफ्तार