टेस्ट ड्राइव के दौरान मौत बनकर दौड़ी कार, अचानक लगी आग, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा मैकेनिक

टेस्ट ड्राइव के दौरान मौत बनकर दौड़ी कार, अचानक लगी आग, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा मैकेनिक

बिलासपुर : गैराज से निकलकर अभी सड़क पर कुछ दूर ही पहुंची थी कि अचानक कार के इंजन से धुएं का गुबार उठने लगा। जब तक मैकेनिक कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। सामने मौत को करीब देखकर मैकेनिक ने एक पल की भी देरी नहीं की और चलती कार से छलांग लगा दी। उसकी यह सूझबूझ ने उसकी जान बच गई। देखते ही देखते सड़क पर दौड़ती कार आग के गोले में तब्दील हो गई।

यह सनसनीखेज घटना बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बस स्टैंड मेन रोड की है। जानकारी के अनुसार एक हुंडई कार रिपेयरिंग के लिए आई थी। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद मैकेनिक कार को टेस्ट ड्राइव के लिए सड़क पर लेकर निकला था। इसी दौरान अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। खतरे का अंदेशा होते ही मैकेनिक ने तत्काल गाड़ी से छलांग लगा दी। उसके कार से उतरते ही आग ने तेजी से पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटों में घिरी कार, सड़क पर मची भगदड़

Read More दीपक का एक और कारनामा दीपक ने पत्नी बरखा टंडन के साथ मिलकर जबरन होटल पर किया कब्जा..

चलती कार में अचानक आग लगने से नया बस स्टैंड के पास अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे लोग कुछ देर के लिए सहम गए। कार से उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार ने आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Read More रावन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

मैकेनिक सुरक्षित, आग लगने की वजह नहीं हुआ खुलासा

इस हादसे में मैकेनिक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कार में आग आखिर किस वजह से लगी, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या कोई अन्य कारण इसकी वजह बना, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

Tags:

Latest News

टेस्ट ड्राइव के दौरान मौत बनकर दौड़ी कार, अचानक लगी आग, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा मैकेनिक टेस्ट ड्राइव के दौरान मौत बनकर दौड़ी कार, अचानक लगी आग, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा मैकेनिक
विदाई से ठीक पहले रेंजर का तबादला, सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक
नौकरी से शुरू हुई नजदीकी पहुंची ब्लैकमेलिंग तक, शादी टूटने के बाद शुरू हुआ पैसों की वसूली का खेल, परेशान कारोबारी ने दर्ज कराई शिकायत
5100 दीपों से जगमगाएगा अरपा तट, भव्य महाआरती के साथ होगी आतिशबाजी, 1000 मीटर के छठघाट पर उमड़ेगी आस्था की भीड़
सरकारी स्कूलों की कमान अब निजी हाथों में, प्रदेश के 207 सरकारी स्कूल पीपीपी मॉडल में होंगे शामिल, सीबीएसई पैटर्न और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की तैयारी
Rahul Gandhi Phone Tapping: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, बोले- इसी फोन में है सबूत; आमने-सामने बहस की दी चुनौती
सफर पर निकलने से पहले कर लें यह जरूरी तैयारी, 6 घंटे बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट, यात्रियों की सुविधा पर सुरक्षा भारी
रायपुर कमिश्नरेट में 4 थाना प्रभारियों का तबादला, तेलीबांधा, आमानाका और उरला को मिले नए TI
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 403 के पार; अगले तीन दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ की अवैध वसूली का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल दुबई में पकड़ाया, भारत लाने की तैयारी शुरू
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: धान खरीदी से पहले रकबा और किसान पंजीयन में गड़बड़ी, 13 नवंबर को राजस्व अधिकारी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
6 साल में रकम डबल करने का झांसा, ग्रामीणों के 24 लाख डकारकर कंपनी फरार, डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार