5100 दीपों से जगमगाएगा अरपा तट, भव्य महाआरती के साथ होगी आतिशबाजी, 1000 मीटर के छठघाट पर उमड़ेगी आस्था की भीड़

5100 दीपों से जगमगाएगा अरपा तट, भव्य महाआरती के साथ होगी आतिशबाजी, 1000 मीटर के छठघाट पर उमड़ेगी आस्था की भीड़

बिलासपुर : लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व छठ बिलासपुर में इस बार भव्यता का नया अध्याय लिखने जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गई। घरों में छठी मइया के गीत गूंजने लगे हैं और बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी और अरपा तट पर तैयारियों ने पर्व का माहौल बना दिया है। इस बार छठघाट पर आस्था का नजारा और भी विराट होगा। करीब एक किलोमीटर लंबे घाट पर 5100 दीपों का सामूहिक दीपदान होगा। हजारों दीपों की रोशनी में अरपा तट जगमगाएगा और मां अरपा की भव्य महाआरती आकर्षण का केंद्र बनेगी।

5100 दीपों से होगी मां अरपा की आरती

छठ पूजा समिति, छठघाट बिलासपुर की ओर से आज शाम अरपा नदी के तट पर विशेष महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 5100 दीप जलाकर सामूहिक दीपदान किया जाएगा। करीब एक किलोमीटर लंबे घाट पर जब एक साथ दीप प्रज्ज्वलित होंगे तो पूरा अरपा तट रोशनी से नहा उठेगा। महाआरती में संत श्री श्री 1008 प्रेमदास महाराज (ब्रह्मबाबा) का सानिध्य रहेगा। आरती के बाद 15 से 20 मिनट तक आतिशबाजी भी की जाएगी। आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

Read More छत्तीसगढ़ में पैंक्रियाज कैंसर का बढ़ता खतरा, 85% मरीजों में लिवर तक फैल चुकी होती है बीमारी; जानिए शुरुआती लक्षण

800 से बढ़कर 1000 मीटर हुआ छठघाट

Read More छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड: पुरानी रंजिश में ममेरे भाई ने की महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए छठघाट का विस्तार किया गया है। पिछले वर्ष घाट की लंबाई 800 मीटर थी, जिसे इस बार 200 मीटर बढ़ाकर 1000 मीटर कर दिया गया है। इससे अर्घ्य देने के लिए अधिक श्रद्धालुओं को जगह मिल सकेगी। आयोजन स्थल पर भीड़ प्रबंधन के लिए 8 पार्किंग जोन, 6 प्रवेश द्वार और 15 कंट्रोल पॉइंट बनाए गए हैं। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को संभालने के लिए 525 स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।

चार दिन, चार परंपराएं और सूर्यदेव की आराधना

छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई। आज पहले दिन व्रती महिलाओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना के बाद सात्विक भोजन ग्रहण किया और नियम-संयम के साथ व्रत की शुरुआत की। शनिवार 14 नवंबर को खरना होगा। इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम को पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय पर्व का समापन होगा। इसी के साथ व्रती महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत भी पूरा होगा।

दीपदान के साथ अरपा को स्वच्छ रखने का संकल्प

इस बार आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रमुखता से दिया जाएगा। दीपदान के दौरान श्रद्धालुओं को अरपा नदी को सालभर प्रदूषण और प्लास्टिक से मुक्त रखने का संकल्प दिलाया जाएगा। आयोजन समिति का उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं, बल्कि नदी के प्रति लोगों की जिम्मेदारी और सामूहिक भागीदारी को भी मजबूत करना है।

समिति के डॉ धर्मेंद्र दास ने बताया कि इस बार मां अरपा की महाआरती को विशेष स्वरूप दिया जा रहा है। 5100 दीपों से सामूहिक दीपदान और संत प्रेमदास महाराज के सानिध्य में होने वाली आरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगी।

चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व एक बार फिर बिलासपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक एकजुटता का बड़ा उदाहरण बनने जा रहा है। अरपा तट पर जलने वाले हजारों दीप सिर्फ छठी मइया और सूर्यदेव की आराधना का प्रतीक नहीं होंगे, बल्कि जीवनदायिनी नदी को स्वच्छ और संरक्षित रखने का संदेश भी देंगे। 

Tags:

Latest News

5100 दीपों से जगमगाएगा अरपा तट, भव्य महाआरती के साथ होगी आतिशबाजी, 1000 मीटर के छठघाट पर उमड़ेगी आस्था की भीड़ 5100 दीपों से जगमगाएगा अरपा तट, भव्य महाआरती के साथ होगी आतिशबाजी, 1000 मीटर के छठघाट पर उमड़ेगी आस्था की भीड़
सरकारी स्कूलों की कमान अब निजी हाथों में, प्रदेश के 207 सरकारी स्कूल पीपीपी मॉडल में होंगे शामिल, सीबीएसई पैटर्न और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की तैयारी
Rahul Gandhi Phone Tapping: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, बोले- इसी फोन में है सबूत; आमने-सामने बहस की दी चुनौती
सफर पर निकलने से पहले कर लें यह जरूरी तैयारी, 6 घंटे बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट, यात्रियों की सुविधा पर सुरक्षा भारी
रायपुर कमिश्नरेट में 4 थाना प्रभारियों का तबादला, तेलीबांधा, आमानाका और उरला को मिले नए TI
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 403 के पार; अगले तीन दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ की अवैध वसूली का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल दुबई में पकड़ाया, भारत लाने की तैयारी शुरू
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: धान खरीदी से पहले रकबा और किसान पंजीयन में गड़बड़ी, 13 नवंबर को राजस्व अधिकारी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
6 साल में रकम डबल करने का झांसा, ग्रामीणों के 24 लाख डकारकर कंपनी फरार, डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार
स्वामी आत्मानंद स्कूल 2.50 एकड़ जमीन पर 56 कब्जेधारियों का डेरा, प्रशासन की सुस्ती पर हाई कोर्ट सख्त, एक महीने में जमीन खाली कराने का फरमान
रावन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
महादेव सट्टेबाजी एप मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में मोहित सोमानी के घर छापा; सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में