बिलासपुर से रायगढ़ तक आयकर विभाग की दबिश, जेपी मित्तल के घर और कारोबार से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्यवाही....

बिलासपुर से रायगढ़ तक आयकर विभाग की दबिश, जेपी मित्तल के घर और कारोबार से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्यवाही....

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ कई शहरों में छापेमारी की। बिलासपुर में बड़े लोहा कारोबारी जयप्रकाश (जेपी) मित्तल के घर से लेकर व्यापार विहार स्थित उनके कारोबारी ठिकानों तक टीम पहुंची। वहीं रायगढ़ में रायगढ़ इस्पात और बर्बरीक ग्रुप से जुड़ी फर्मों पर भी जांच शुरू की गई। रायपुर और जांजगीर-चांपा में भी टीमों के पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी से जुड़ी सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। टीमों ने कारोबारी प्रतिष्ठानों और आवासों में दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

IMG_20261118_105337

विद्या नगर के घर से व्यापार विहार तक पहुंची टीम

Read More Raipur News: ब्रह्मविद स्कूल में हड़कंप, स्पोर्ट्स टीचर ने की खुदकुशी; प्रेमिका की शादी तय होने से था परेशान

बिलासपुर में आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह लोहा कारोबारी जेपी मित्तल के ठिकानों पर दबिश दी। तीन गाड़ियों में पहुंची टीम सबसे पहले विद्या नगर स्थित उनके निवास 'प्रकाश पुंज' पहुंची। यहां अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच शुरू की।

Read More गर्भपात कांड • जेपी हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. उज्ज्वला कराडे और पीड़िता के पति पर गैरजमानती बीएनएस 89 और 3(5) का मामला दर्ज....

इसके बाद व्यापार विहार स्थित मित्तल स्टील इस्पात और स्टीलमार्ट के कार्यालय में भी टीम पहुंची। हनुमान हार्डवेयर स्टोर पर भी अधिकारियों ने जांच की। इन सभी ठिकानों पर कारोबारी कामकाज से जुड़े कागजात खंगाले जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कारोबारी से पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

 

जेपी मित्तल बिलासपुर संभाग के बड़े लोहा कारोबारियों में गिने जाते हैं। उनके घर और कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ टीम पहुंचने के बाद कारोबारियों के बीच भी इसकी चर्चा शुरू हो गई। फिलहाल सभी बताए गए ठिकानों पर जांच जारी है।

 

सुबह 5 बजे रायगढ़ पहुंची 12 से 15 अधिकारियों की टीमें

 

रायगढ़ में भी बुधवार सुबह करीब 5 बजे आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें पहुंचीं। यहां 12 से 15 अधिकारियों की टीमों ने रायगढ़ इस्पात और बर्बरीक ग्रुप से जुड़ी फर्मों के ठिकानों पर जांच शुरू की।

 

बर्बरीक हाउस समेत चार स्थानों पर अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ इस्पात और बर्बरीक ग्रुप आपस में जुड़े हुए हैं। दोनों की कारोबारी गतिविधियां भी साथ संचालित होती हैं। इसी वजह से इनसे जुड़े अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है।टीमें कारोबारी गतिविधियों से जुड़े कागजात, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड और दूसरे दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू की। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

रायपुर और जांजगीर-चांपा में भी पहुंचीं टीमें

बिलासपुर और रायगढ़ के अलावा रायपुर तथा जांजगीर-चांपा में भी आयकर विभाग की टीमों के पहुंचने की सूचना है। हालांकि, इन दोनों जगहों पर किन कारोबारियों या प्रतिष्ठानों के यहां जांच की जा रही है, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

जांच के बाद ही पता चलेगा क्या मिला

पूरी कार्रवाई को लेकर आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। छापेमारी किस सूचना के आधार पर की गई, जांच में कौन-कौन से दस्तावेज मिले और किसी तरह की टैक्स चोरी सामने आई है या नहीं, इस बारे में भी विभाग ने जानकारी नहीं दी है।

      फिलहाल अधिकारियों की टीमें कारोबारी प्रतिष्ठानों और आवासों में जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने और विभाग की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद ही पता चलेगा कि कार्रवाई में क्या सामने आया है।

Tags:

Latest News

लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’ लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से, 20 जनवरी तक होंगे एग्जाम; 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अबूझमाड़ के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए 40.98 करोड़ मंजूर
मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका
सोनिया गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वोटर लिस्ट विवाद में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट
जेल में फिर मचा हड़कंप, पहले 4 कैदी फरार, अब विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत, 2023 से NDPS मामले में बंद था सैय्यद अशफाक
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वन विभाग के उप रेंजर से मारपीट, जातिसूचक गाली देने और वर्दी फाड़ने का आरोपी गिरफ्तार
बच्चों के खेल मैदान पर कबाड़ गाड़ियों का कब्जा, विरोध किया तो मिली जान से मारने की धमकी
स्कूल के कमरे में ले जाकर 6 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
शोएब ढेबर की गिरफ्तारी का प्लान लीक होने के मामले में बढ़ा शिकंजा, दो आरक्षकों के बाद अब निरीक्षक सस्पेंड
अरपा की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, अब केंद्र ने भी संभाला मोर्चा, विशेषज्ञों की टीम करेगी निरीक्षण
गरियाबंद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 पुलिसकर्मियों का अस्थायी तबादला, SP कार्यालय से आदेश जारी