CRPF जवान की गोली मारकर हत्या: एक महीने की छुट्‌टी पर आया था घर, 3 दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म

CRPF जवान की गोली मारकर हत्या: एक महीने की छुट्‌टी पर आया था घर, 3 दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म

हरियाणा के सोनीपत में CRPF जवान की गोली मारकर हत्या। छुट्टी पर घर आया था जवान, 3 दिन पहले ही हुआ था बेटे का जन्म। जानें पूरी घटना की जानकारी।

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खेड़ी दमकन में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान कृष्ण की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जवान हाल ही में एक महीने की छुट्टी लेकर छत्तीसगढ़ से अपने घर आया था। तीन दिन पहले ही वह दूसरी बार पिता बना था, उसकी पत्नी अब भी अस्पताल में भर्ती है।

घटना रविवार रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग कृष्ण को उसके घर से बाहर बुलाकर ले गए और उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो जवान लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले जवान हरिद्वार कांवड़ यात्रा पर गया था, जहां गांव के कुछ युवकों से उसका झगड़ा हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है।

मृतक के पिता बलवान की शिकायत पर गांव के ही तीन युवकों अजय, निशांत और आनंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की हैं, जिनमें दो सीआईए टीमें, एक एसीपी टीम और एक एसएचओ स्तर की टीम शामिल है।

Read More नक्सल मोर्चे से राष्ट्रीय इंटेलिजेंस तक: IPS पुष्कर शर्मा को मिली असिस्टेंट डायरेक्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

परिवार के मुताबिक, मृतक जवान की पत्नी ने तीन दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया था और वह अभी खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। रविवार को कृष्ण पूरा दिन पत्नी के पास अस्पताल में ही था। जब परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंच गए, तो उन्होंने उसे घर जाकर आराम करने के लिए कहा। उसी दौरान यह वारदात हो हुई।

Read More शादी डॉट कॉम वेबसाइट पर दोस्ती का छल: रायपुर में महिला कॉन्स्टेबल से ठगी और ब्लैकमेलिंग

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। जवान की बहादुरी और सादगी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हत्या के पीछे की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

लेखक के विषय में

More News

वन्यजीवों के लिए खतरे की घंटी: बाघ की संदिग्ध मौत, जांच जारी

राज्य