दुर्ग: पुलिस-कोर्ट के सामने जिंदा जली कांग्रेस नेत्री, इलाज के दौरान मौत, प्रशासन की संवेदनहीनता पर उठे गंभीर सवाल

दुर्ग: पुलिस-कोर्ट के सामने जिंदा जली कांग्रेस नेत्री, इलाज के दौरान मौत, प्रशासन की संवेदनहीनता पर उठे गंभीर सवाल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में कानून और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर दिल दहला देने वाला सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस और कोर्ट स्टाफ की मौजूदगी में खुद को आग लगाने वाली महिला कांग्रेस कार्यकर्ता 37 वर्षीय शबाना निशा उर्फ रानी ने आखिरकार जिंदगी की जंग हार दी। रायपुर के डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे उनकी मौत हो गई। शबाना करीब 95 प्रतिशत तक झुलस चुकी थीं। यह घटना सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि प्रशासनिक संवेदनहीनता, कानून के कठोर चेहरे और मानवीय असफलता की भयावह तस्वीर बनकर सामने आई है।

कानून के आदेश पर पहुंची टीम, आग की लपटों में बदल गई इंसानी पीड़ा
22 जनवरी दोपहर करीब 2:30 बजे, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश पर पुलिस और कोर्ट स्टाफ पचरीपारा स्थित मकान में कब्जा दिलाने पहुंचे। बातचीत चल ही रही थी कि अचानक शबाना घर के भीतर गईं और कुछ ही पलों में मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही आग भड़की पुलिस और कोर्ट स्टाफ पीछे हट गया, कोई तत्काल रेस्क्यू या मेडिकल इंतजाम नहीं दिखा, आसपास के लोगों ने चादर और कपड़ों से आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

40 साल का आशियाना, 4 महीने का दबाव और एक दर्दनाक अंत
पीड़िता के मामा लियाकत अली का कहना है कि शबाना पिछले 40–45 सालों से उसी मकान में रह रही थीं। बीते 4–5 महीनों से लगातार घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था। शबाना चाहती थीं कि मकान मालिक घर उन्हें बेच दे, ताकि उनका आशियाना बच सके, लेकिन बात नहीं बनी। मामला कोर्ट पहुंचा, जहां शबाना को हार मिली और कब्जा दिलाने का आदेश जारी हुआ। सवाल यह है कि क्या कोर्ट के आदेश के साथ मानवीय संवेदना भी खत्म हो जाती है? क्या प्रशासन के पास ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कोई मानक प्रक्रिया नहीं थी?

Read More इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार

सबके सामने जलती रही महिला, प्रशासन देखता रहा?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब एक महिला पुलिस और कोर्ट के सामने जिंदा जल रही थी, क्या तत्काल एंबुलेंस मौजूद थी? क्या आग बुझाने के उपकरण थे?क्या किसी अधिकारी ने जिम्मेदारी ली? इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि कानून लागू करने की जल्दबाजी में इंसानियत कहीं पीछे छूट गई।

Read More छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 

अब सवाल सिर्फ मौत का नहीं, जवाबदेही का है
एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की यह मौत अब सिर्फ आत्मदाह का मामला नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और संवेदनहीनता की जांच का विषय बन चुकी है। अब देखना होगा कि क्या इस मामले में किसी अधिकारी की जवाबदेही तय होगी? या फिर यह भी एक फाइल बनकर सिस्टम में दफन हो जाएगी?

Latest News

एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO
Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत
Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?
जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद