छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: 7 जिलों में बाढ़ की चेतावनी बिलासपुर सरगुजा में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: 7 जिलों में बाढ़ की चेतावनी बिलासपुर सरगुजा में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 7 जिलों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। इनमें कोरिया, एमसीबी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा, जशपुर और बिलासपुर जिले शामिल हैं। अगले एक सप्ताह तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। वहीं अगले तीन दिनों तक बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश होने का अनुमान है।

अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 6 और 7 जुलाई को उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश और तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। पिछले 24 से 48 घंटों में कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है।

Read More जांजगीर जेल में HIV का अलर्ट! 4 कैदी मिले संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग को भनक तक नहीं, मचा हड़कंप

राजधानी में भी रिमझिम फुहारें

Read More CGRERA का बड़ा एक्शन! बिना रेरा पंजीयन प्रचार पर गोदरेज प्रॉपर्टीज पर 10 लाख का जुर्माना, बिक्री पर लगी रोक

प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार रुक रुक कर तेज बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और रिमझिम बारिश हो रही है। रायपुर और बिलासपुर में भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। लगातार वर्षा की संभावना अभी बनी हुई है जिससे किसानों और आम जनता दोनों को राहत मिल रही है।

Tags:

Latest News

फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत
फर्जी दस्तावेज, सरकारी नौकरी और बड़ा खेल! असम में भर्ती घोटाले ने उड़ाए होश, बाहरी उम्मीदवारों ने हड़पीं नौकरियां
छत्तीसगढ़: थार में लाखों की नकदी लेकर जा रहा था चालक! पुलिस ने रोका तो खुल गई पूरी कहानी
7 लाख का लॉकर ले उड़े चोर! CCTV का DVR भी गायब, राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी से हड़कंप
रायगढ़ जेल में फिर कैदी की मौत: तीन दिन पहले आबकारी मामले में गया था जेल, पिता का आरोप पैसे लेकर दूसरे को छोड़ा मेरे बेटे को मार डाला
दुर्ग-भिलाई से चल रहा था साइबर ठगी का 'कमीशन कनेक्शन'! 15 म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
रायपुर बना 'चाकूपुर'! गैंगवार, चाकूबाजी और खूनखराबा... आखिर किसके भरोसे राजधानी?
राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, सिर्फ अंगूठा लगाएंगे तभी मिलेगा अनाज, केंद्र का सख्त आदेश
देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या के बाद फूटा गुस्सा! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी तनाव
ब्रिटिश परंपराओं को अलविदा! भारतीय सेना की नई वर्दी नीति लागू, बंदी जैकेट से लेकर टैटू और मूंछों तक बदले नियम
नागलोक से चार गुना ज्यादा मौतें बिलासपुर में, डॉक्टरों और वकीलों ने मिलकर डकार लिया सर्पदंश का मुआवजा
फरारी के बीच मौत! नेपाल में गोली मारकर हत्या, खान सर कोचिंग बवाल से जुड़े आरोपी की संदिग्ध मौत से सनसनी