FCI की छत्तीसगढ़ सलाहकार समिति के अध्यक्ष बने बृजमोहन अग्रवाल, केंद्र ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारतीय खाद्य निगम की छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, खाद्य वितरण नीति में निभाएंगे अहम भूमिका।

FCI की छत्तीसगढ़ सलाहकार समिति के अध्यक्ष बने बृजमोहन अग्रवाल, केंद्र ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

रायपुर / सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार ने एक नई और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई है और तत्काल प्रभाव से लागू मानी गई है।नियुक्ति के बाद सांसद अग्रवाल ने भारत सरकार, उपभोक्ता मामले मंत्रालय तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और उत्तरदायित्व दोनों का विषय है।

उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के किसानों, उपभोक्ताओं और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सशक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास करेंगे। एफसीआई जैसी महत्वपूर्ण संस्था के परामर्शदात्री निकाय का नेतृत्व उन्हें सेवा का एक और माध्यम प्रदान करता है।

Read More भूविस्थापितों की हाई कोर्ट में अवमानना याचिका, वेदांता चेयरमैन सहित दो आईएएस अफसरों को बनाया पक्षकार

111

Read More नकटी गांव विस्थापन मामला: 80 परिवारों के घरों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने के नाम पर विधायक कॉलोनी की तैयारी? 2024 के पत्र से हुआ सनसनीखेज खुलासा

पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन में जल संसाधन, कृषि, शिक्षा, पर्यटन और नगरीय प्रशासन जैसे प्रमुख विभागों का सफल संचालन कर चुके अग्रवाल प्रशासनिक अनुभव और जनहित की समझ के साथ इस नई भूमिका के लिए तैयार हैं।

222

यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है। इससे राज्य के खाद्य सुरक्षा, किसानों के हित और वितरण प्रणाली से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने और समाधान दिलाने में मदद मिलेगी।

 

 

Latest News

48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी 48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी
युवक पर जान लेवा हमला, आतें आई बाहर , पिता-पुत्र गिरफ्तार
खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच