एक ही रात में उजड़ गया पूरा परिवार, माँ और 2 मासूम बच्चों की मौत से गाँव में पसरा मातम, पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

एक ही रात में उजड़ गया पूरा परिवार, माँ और 2 मासूम बच्चों की मौत से गाँव में पसरा मातम, पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में 28 वर्षीय महिला और उसके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है। आखिर किन परिस्थितियों में एक मां और उसके दो मासूम बच्चों की जिंदगी एक साथ खत्म हो गई, यह घटना कई अनसुलझे पहलुओं को सामने ला रही है। फिलहाल पुलिस इन्हीं पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।

मामला गिरौदपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली का है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान 28 वर्षीय युक्ति मानिकपुरी, उनके 10 वर्षीय बेटे चिराग दास मानिकपुरी और पांच वर्षीय बेटे दिव्यांश मानिकपुरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों की मौत 19 नवंबर की रात हुई।

खाने में जहरीला पदार्थ देने की आशंका

Read More हेल्थ डिपार्टमेंट में प्रमोशन का बड़ा खेल: 1 अप्रैल की कटऑफ डेट किनारे कर 18 अपात्र बने लैब तकनीशियन, जिनका पंजीयन पिछले माह हुआ वे भी प्रमोट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों को खाने में कोई जहरीला पदार्थ दिया और इसके बाद खुद भी उसका सेवन कर लिया। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और मौत किस वजह से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Read More लिखित आदेश माँगा तो फाइल रोकने की धमकी: जल संसाधन विभाग में टेंडर निरस्त कराने और वसूली के आरोपों पर सिद्दीकी की भूमिका सवालों में

पति की दूसरी शादी की चर्चा भी जांच के दायरे में

घटना के बाद पति की दूसरी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं को भी इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इन चर्चाओं की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद या कोई अन्य वजह थी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए तीनों शव

घटना की सूचना मिलते ही गिरौदपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल भेज दिया। पुलिस घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल तीन मौतों के पीछे की असल वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही इस दर्दनाक घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये
कोहरे को चीरकर दौड़ेंगी ट्रेनें, लोको पायलटों को पहले ही मिलेगी सिग्नल की खबर
चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा; कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश
गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर बना ठगी का जाल, वॉट्सऐप पर APK डाउनलोड कराते ही हैक हुआ मोबाइल, बैंक अधिकारी के खाते से 9.49 लाख पार
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2026: भिलाई, रिसाली, बीरगांव और भिलाई-चरौदा में महापौर के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त
एक ही रात में उजड़ गया पूरा परिवार, माँ और 2 मासूम बच्चों की मौत से गाँव में पसरा मातम, पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
रायपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाने की जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक TI को कार से मारी टक्कर, आरोपी पर FIR
एकादशी के दिन उजड़ा परिवार, मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में पसरा मातम
CIMS के गेट पर थानेदार से भिड़ा ऑटो चालक, वर्दी के सामने करने लगा धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को मिली जिम्मेदारी, कोको पाढ़ी ओडिशा भेजे गए
Chhattisgarh News: चिचोला में गांजा तस्करी का खुलासा, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार, 8.224 किलो गांजा जब्त
योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस