गर्भपात कांड • जेपी हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. उज्ज्वला कराडे और पीड़िता के पति पर गैरजमानती बीएनएस 89 और 3(5) का मामला दर्ज....

गर्भपात कांड • जेपी हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. उज्ज्वला कराडे और पीड़िता के पति पर गैरजमानती बीएनएस 89 और 3(5) का मामला दर्ज....

तलाक में रोड़ा बन रहे 3 माह के गर्भ का सौदा: पति ने धोखे से कराया अबॉर्शन, बेहोशी का इंजेक्शन दे दस्तावेजों पर कराए हस्ताक्षर

 

बिलासपुर | सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने तलाक की राह में बाधा बन रहे 3 माह के गर्भ को साजिश के तहत खत्म करवा दिया। घटना 13 नवंबर की है, जब 24 वर्षीय सुयश अग्रवाल ने रूटीन चेकअप के बहाने अपनी पत्नी आकांक्षा अग्रवाल को गणेश नगर स्थित जेपी हॉस्पिटल (मल्टी स्पेशलिटी एंड वूमेन केयर क्लीनिक) में भर्ती कराया। आरोप है कि अस्पताल की संचालिका डॉ. उज्ज्वला कराडे की मिलीभगत से पीड़िता को बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया और बिना उसकी सहमति के गर्भपात कर दिया गया। मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने पति सुयश और महिला डॉक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गैरजमानती धारा 89 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

शादी के कुछ महीनों बाद ही शुरू हुआ विवाद

Read More रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देवारपारा में 26 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कोरबा निवासी सुयश अग्रवाल का विवाह 26 अप्रैल को सरसीवा निवासी आकांक्षा के साथ हुआ था। पीड़िता की ओर से थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, शादी के तुरंत बाद से ही सुयश का व्यवहार बदल गया था। वह आए दिन विवाद करता और तलाक की मांग करने लगा। इसी बीच आकांक्षा गर्भवती हो गई। 3 माह का गर्भ ठहरने के बाद सुयश को यह आशंका सताने लगी कि बच्चे के जन्म के बाद कानूनी रूप से तलाक लेना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इसी वजह से उसने पत्नी के गर्भपात की सुनियोजित साजिश रची।

अपोलो में फेल हुई साजिश, फिर जेपी हॉस्पिटल में खेला खेल

जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी पति ने पहले अपनी पत्नी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन वहां किसी कारणवश गर्भपात की प्रक्रिया को अंजाम नहीं दिया जा सका। इसके बाद 13 नवंबर को उसने जेपी हॉस्पिटल से संपर्क किया। 

और डॉ. उज्ज्वला कराडे के पास पत्नी को रूटीन जांच का झांसा देकर ले गया। पीड़िता के बयान के अनुसार, अस्पताल में भर्ती करने के बाद उसे पहले बातों में उलझाया और अचानक बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया । बेहोशी की हालत में ही कुछ मेडिकल डाक्यूमेंट पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए और उसकी जानकारी के बिना उनका ऑपरेशन कर दिया..

होश आने पर करते रहे गुमराह,मायके वालों के साथ थाने पहुंची पीड़िता

गर्भपात के बाद जब आकांक्षा को होश आया, तो सुयश ने उसे यह कहकर गुमराह करने का प्रयास किया कि गर्भ में पल रहे बच्चे की हार्टबीट (धड़कन) अचानक कम हो गई थी, इसलिए डॉक्टर को आपातकालीन स्थिति में अबॉर्शन करना पड़ा। लेकिन सच्चाई का अंदेशा होने पर 14 नवंबर को आकांक्षा अपनी मां संजू अग्रवाल, भाई अमन, मयंक और भाभी रेनू के साथ सीधे सिरगिट्टी थाने पहुंची। वहां उसने पूरी घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए पति और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

 एथिक्स का उल्लंघन, खुद को शराफत का चोला ओढ़ाने वाली डॉक्टर बेनकाब

जांच के घेरे में आई डॉ. उज्ज्वला कराडे और उनका हेमुनगर जेपी नर्सिंग होम सहित मस्तूरी स्थित उज्वला हॉस्पिटल स्वयं को ईमानदार और पारदर्शी बताने का दावा करता रहा है। लेकिन इस घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना मरीज की सहमति या जीवन रक्षक जरूरत के, बेहोशी की हालत में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराकर गर्भपात करना सीधे तौर पर मेडिकल एथिक्स और कानून का गंभीर उल्लंघन है।

अपोलो से लेकर जेपी हॉस्पिटल तक के मेडिकल दस्तावेजों की हो रही फोरेंसिक जांच

सिरगिट्टी पुलिस ने अपोलो अस्पताल और जेपी हॉस्पिटल दोनों जगहों के मेडिकल दस्तावेज जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विशेष रूप से 13 नवंबर के उन दस्तावेजों की जांच की जा रही है जिन पर बेहोशी की हालत में पीड़िता के हस्ताक्षर लिए गए थे। हस्ताक्षर की सत्यता और उस समय मरीज की चेतना के स्तर को लेकर हैंडराइटिंग एक्सपर्ट्स और मेडिकल बोर्ड की राय ली जा सकती है। कॉल डिटेल्स और बैंक खातों पर नजर

पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि इस पूरी साजिश में डॉ. उज्वला कराडे और अस्पताल प्रबंधन को आरोपी पति की ओर से कितनी रकम का भुगतान किया गया था। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और 13 नवंबर के आसपास की कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाली जा रही हैं। जल्द ही मामले में दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

Tags:

Latest News

लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’ लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से, 20 जनवरी तक होंगे एग्जाम; 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अबूझमाड़ के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए 40.98 करोड़ मंजूर
मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका
सोनिया गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वोटर लिस्ट विवाद में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट
जेल में फिर मचा हड़कंप, पहले 4 कैदी फरार, अब विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत, 2023 से NDPS मामले में बंद था सैय्यद अशफाक
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वन विभाग के उप रेंजर से मारपीट, जातिसूचक गाली देने और वर्दी फाड़ने का आरोपी गिरफ्तार
बच्चों के खेल मैदान पर कबाड़ गाड़ियों का कब्जा, विरोध किया तो मिली जान से मारने की धमकी
स्कूल के कमरे में ले जाकर 6 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
शोएब ढेबर की गिरफ्तारी का प्लान लीक होने के मामले में बढ़ा शिकंजा, दो आरक्षकों के बाद अब निरीक्षक सस्पेंड
अरपा की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, अब केंद्र ने भी संभाला मोर्चा, विशेषज्ञों की टीम करेगी निरीक्षण
गरियाबंद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 पुलिसकर्मियों का अस्थायी तबादला, SP कार्यालय से आदेश जारी