सरगुजा ओलंपिक 2026 का बिग लॉन्च: सीएम साय ने किया LOGO और शुभंकर ‘गजरु’ का अनावरण, 3.5 लाख खिलाड़ियों की ऐतिहासिक भागीदारी

सरगुजा ओलंपिक 2026 का बिग लॉन्च: सीएम साय ने किया LOGO और शुभंकर ‘गजरु’ का अनावरण, 3.5 लाख खिलाड़ियों की ऐतिहासिक भागीदारी

रायपुर। बस्तर ओलंपिक की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब सरगुजा अंचल खेल क्रांति की नई पटकथा लिखने को तैयार है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित भव्य समारोह में सरगुजा ओलंपिक 2026 के लोगो और शुभंकर ‘गजरु’ का अनावरण कर इस महाआयोजन का औपचारिक आगाज़ किया। मुख्यमंत्री ने इसे सरगुजा की खेल प्रतिभाओं के लिए निर्णायक मोड़ बताते हुए कहा कि अब बस्तर की तरह सरगुजा के युवा भी अपनी ताकत, अनुशासन और हुनर को राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएंगे।

3.5 लाख पंजीयन: सरगुजा का खेल जुनून चरम पर
सीएम साय ने 12 खेल विधाओं में लगभग 3 लाख 50 हजार खिलाड़ियों के पंजीयन को सरगुजा अंचल की ऊर्जा, उत्साह और खेल के प्रति गहरे समर्पण का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक की जनभागीदारी ने देशभर में छत्तीसगढ़ को अलग पहचान दी और अब वही जनआंदोलन सरगुजा ओलंपिक को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयोजन को खेल, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संगम करार दिया।

विजेताओं को मिलेगा सीधा लाभ, बनेंगे यूथ आइकॉन
उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने स्पष्ट किया कि सरगुजा ओलंपिक केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रतिभा चयन का मजबूत प्लेटफॉर्म है। विजेता खिलाड़ियों को राज्य की खेल प्रशिक्षण अकादमियों में सीधे प्रवेश मिलेगा और उन्हें यूथ आइकॉन बनाकर नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

Read More ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार

लोगो में सरगुजा की आत्मा, शुभंकर में शक्ति का संदेश
सरगुजा ओलंपिक 2026 का लोगो प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और खेल भावना का प्रतीक है। लोगो के केंद्र में मैनपाट का टाइगर पॉइंट जलप्रपात दर्शाया गया है, जो निरंतर ऊर्जा, जीवन और प्रवाह का संकेत देता है। चारों ओर 12 खेलों के प्रतीक समावेशिता और समान अवसर का संदेश देते हैं। लोगो में प्रयुक्त लाल रंग पहाड़ी कोरवा जनजाति की सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा है, जो साहस, शक्ति और जीवन ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। वहीं शुभंकर ‘गजरु’ (हाथी) सरगुजा की पहचान और आदिवासी संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। हाथी की विशेषताएं बल, धैर्य, अनुशासन और टीमवर्क खेल भावना को पूरी तरह प्रतिबिंबित करती हैं।

Read More मरीजों की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती! सिद्धार्थ हॉस्पिटल की फार्मेसी सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने पर लाइसेंस भी निलंबित

ब्लॉक से संभाग तक मुकाबले, 6 जिलों की ऐतिहासिक भागीदारी
सरगुजा ओलंपिक के लिए 28 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक पंजीयन किया गया, जिसमें 6 जिलों से 3.5 लाख प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 1.59 लाख पुरुष और 1.89 लाख महिलाएं शामिल हैं, जो महिला सहभागिता में भी नया रिकॉर्ड है। कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, कुश्ती, रस्साकसी समेत 12 खेल विधाओं में विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

सरगुजा ओलंपिक: खेल के जरिए बदलाव की बुनियाद
सरगुजा ओलंपिक 2026 केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी अंचल में प्रतिभा, आत्मविश्वास और विकास की नई शुरुआत है, जहां खेल माध्यम बनेगा, और युवा नेतृत्व करेगा।

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी