50% पंजीयन शुल्क छूट का बड़ा असर! महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्रेशन में रिकॉर्ड उछाल, 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत

 50% पंजीयन शुल्क छूट का बड़ा असर! महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्रेशन में रिकॉर्ड उछाल, 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट का सकारात्मक प्रभाव सामने आने लगा है। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, योजना लागू होने के बाद महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार का कहना है कि इस पहल से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ परिवारों को भी प्रत्यक्ष आर्थिक राहत मिली है।

महिलाओं के नाम पंजीयन में 45 प्रतिशत की वृद्धि
विभाग द्वारा 6 मई 2026 से 30 जून 2026 तक की अवधि का पिछले वर्ष की समान अवधि से तुलनात्मक अध्ययन किया गया। इसके अनुसार, वर्ष 2025 में महिलाओं के पक्ष में पंजीकृत विक्रय विलेखों की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत थी, जो इस वर्ष बढ़कर 41 प्रतिशत हो गई। वहीं महिलाओं के नाम दर्ज संपत्ति पंजीयन की संख्या 14,668 से बढ़कर 21,292 हो गई, जो करीब 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

अधिकांश जिलों में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी
राज्य के लगभग 75 प्रतिशत जिलों में महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में 20 प्रतिशत से अधिक की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। रायपुर, जांजगीर-चांपा, बलोद, कोरिया और कांकेर सहित कई जिलों में इस योजना का अच्छा प्रभाव देखने को मिला है। विभाग का मानना है कि शुल्क में छूट मिलने से परिवार महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने के लिए अधिक प्रोत्साहित हुए हैं।

Read More Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए

50.14 करोड़ रुपये का मिला प्रत्यक्ष लाभ
सरकार के अनुसार, पंजीयन शुल्क में दी गई 50 प्रतिशत की छूट से संबंधित अवधि में नागरिकों को करीब 50.14 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिला है। इससे संपत्ति पंजीयन की लागत कम हुई और महिलाओं के नाम संपत्ति दर्ज कराने की प्रवृत्ति में वृद्धि हुई। 

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

मुख्यमंत्री ने बताया महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि संपत्ति पर महिलाओं का स्वामित्व उन्हें आर्थिक सुरक्षा देने के साथ परिवार और समाज में उनकी भागीदारी तथा निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इस पहल का और व्यापक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

मंत्री ओपी चौधरी बोले- यह सिर्फ आंकड़ा नहीं, सामाजिक बदलाव का संकेत
वित्त एवं वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में आई बढ़ोतरी केवल सरकारी आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित पंजीयन व्यवस्था विकसित करने के साथ-साथ ऐसी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है, जिनसे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और स्वामित्व अधिकार मजबूत हों।

Tags:

Latest News

सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग