सफाई में कथित लापरवाही पड़ी भारी! रेलवे परिसर में बिखरी यूरिया से तीन गौवंशों की मौत, लोगों में आक्रोश...

सफाई में कथित लापरवाही पड़ी भारी! रेलवे परिसर में बिखरी यूरिया से तीन गौवंशों की मौत, लोगों में आक्रोश...

तिल्दा। छत्तीसगढ़ के तिल्दा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रेलवे रैक प्वाइंट पर कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां जमीन पर बिखरी यूरिया खाद खाने से तीन गौवंशों की मौत हो गई। घटना के बाद गौसेवकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि खाद उतारने के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर सफाई नहीं कराई गई, जिसकी कीमत बेजुबान पशुओं को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

चावल के साथ खा लिया यूरिया, बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, खरीफ सीजन के लिए रेलवे रैक के माध्यम से तिल्दा पहुंचे यूरिया की अनलोडिंग के दौरान बड़ी मात्रा में खाद जमीन पर बिखर गई। आरोप है कि इसे हटाने के लिए कोई तत्काल सफाई नहीं कराई गई। इसी दौरान रैक प्वाइंट पर पहले से बिखरे चावल को खाने पहुंचे गौवंशों ने चावल के साथ यूरिया भी खा लिया। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गौवंशों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे रैक प्वाइंट पर खाद और चावल के अवशेष खुले में पड़े रहने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उनका आरोप है कि इससे पहले भी कई गौवंशों की मौत हो चुकी है, लेकिन संबंधित विभाग और ठेकेदारों ने स्थिति सुधारने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। लोगों का कहना है कि नियमों के अनुसार खाद उतारने के बाद पूरे परिसर की तत्काल सफाई होना अनिवार्य है, लेकिन इस प्रक्रिया में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। बारिश के दौरान यूरिया की तेज दुर्गंध से यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।

Read More रायपुर में सरकारी चावल की हेराफेरी का खुलासा! राशन दुकानों से राइस मिल तक पहुंचा अनाज, स्टॉक में 10 हजार किलो से ज्यादा का अंतर

गौसेवकों ने उठाए गंभीर सवाल
घटना की सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सक को बुलाकर दोनों बीमार गौवंशों का उपचार कराया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बाद में तीनों मृत गौवंशों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद गौसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन तथा संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर सफाई कराई जाती, तो इस तरह की दुखद घटना टाली जा सकती थी।

Read More जमशेदपुर गोलीकांड के बाद सरगुजा में घेराबंदी, कार से भाग रहे चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल