बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सनसनीखेज हत्याकांड: चौकीदार की हत्या के बाद चार नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था कठघरे में

बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सनसनीखेज हत्याकांड: चौकीदार की हत्या के बाद चार नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था कठघरे में

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। संप्रेक्षण गृह में तैनात चौकीदार की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस वारदात में वहां रह रहे चार नाबालिगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद चारों बालक परिसर से फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

चौकीदार को बंधक बनाने के बाद वारदात की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चौकीदार को पहले काबू में कर उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, हत्या किस परिस्थिति में हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसका स्पष्ट खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।मृतक के परिजन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचीं और पूरे परिसर को घेर लिया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं, जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और घटना की परिस्थितियों की जानकारी ली।

Read More सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

फरार नाबालिगों की तलाश में पुलिस
वारदात के बाद फरार हुए चारों नाबालिगों की तलाश के लिए जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों का जल्द पता लगाया जा सके।बाल संप्रेक्षण गृह

Read More Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह भी जांच की जा रही है कि नाबालिगों ने चौकीदार को कैसे काबू किया, सुरक्षा में चूक कहां हुई और वारदात के बाद वे परिसर से कैसे निकलने में सफल हुए। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग