रायपुर में गरीबों के राशन पर बड़ा डाका: 10 दुकानों से 1 करोड़ का चावल-शक्कर पार, कागजों में बांटा और बाजार में बेचा, अब होगी FIR

रायपुर में गरीबों के राशन पर बड़ा डाका: 10 दुकानों से 1 करोड़ का चावल-शक्कर पार, कागजों में बांटा और बाजार में बेचा, अब होगी FIR

रायपुर। राजधानी रायपुर में सिस्टम को ठेंगा दिखाते हुए गरीबों का राशन डकारने का बड़ा खेल सामने आया है। शहर की 10 सरकारी राशन दुकानों से एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा का चावल और शक्कर रातों-रात गायब हो गया है। इन राशन दुकानदारों ने बेखौफ होकर सरकारी चावल और शक्कर को खुले बाजार में मुनाफे के लिए बेच डाला। जब खाद्य विभाग के अफसरों ने ऑनलाइन स्टॉक का असल स्टॉक से मिलान किया, तो इस भारी भरकम गड़बड़ी की पोल खुल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल इन सभी बेईमान दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के सख्त निर्देश दे दिए हैं। अब खाद्य निरीक्षक इनके खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।

नान गोदाम से चावल पहुंचा ही नहीं, और बंट भी गया

इस पूरे गोलमाल का तरीका बेहद चौंकाने वाला है। राज्य सरकार ने इस साल पहले दो और फिर बाद में तीन महीने का चावल एक साथ बांटा था। इसी एकमुश्त राशन बांटने की आड़ में यह जबरदस्त गड़बड़ी की गई। जांच में यह हकीकत सामने आई है कि नान (NAN) गोदाम से कई दुकानों में चावल पहुंचा ही नहीं था, लेकिन ऑनलाइन सिस्टम में उसे गरीबों को बंटना दिखा दिया गया। यानी कागजों में राशन बंट गया और असल में उसी चावल को सीधे बाजार में खपा दिया गया। विभाग की जांच में आउटर की दुकानों में सबसे ज्यादा खेल होने की बात सामने आई है। दावा है कि 5 महीने के राशन वितरण में ही 1 करोड़ से ज्यादा का चावल बाजार में ठिकाने लगा दिया गया।

चेतावनी के बाद भी नहीं दिया जवाब, अब सीधे एफआईआर

Read More व्हाट्सएप हैक कर राज्यसभा सांसद-विधायक के नाम पर ठगी की कोशिश, 65 और 76 हजार रुपए मांगे

दरअसल, सुशासन तिहार के दौरान इन राशन दुकानों की धांधली की शिकायतें प्रशासन को मिली थीं। इसके बाद खाद्य विभाग हरकत में आया और पिछले 6 महीने के स्टॉक की बारीकी से जांच शुरू की। जांच में ज्यादातर शिकायतें बिल्कुल सही पाई गईं। अफसरों ने इन समितियों और दुकानदारों को कई बार नोटिस देकर गायब चावल या उसकी रकम जमा करने की मोहलत दी थी। लेकिन दुकानदारों ने इसे हल्के में लिया। अब इन सभी पर गाज गिरना तय है। इससे पहले भी जून से लेकर अब तक जोरा, कुशालपुर, बीरगांव निगम और धरसींवा इलाके के चार दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

Read More LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं

 

इन दुकानों में पकड़ाया बड़ा शार्टेज:

स्टॉक मिलान के दौरान आंकड़े हैरान करने वाले मिले हैं-

  • आईडी 442001040 वाली दुकान में सबसे ज्यादा 1250 क्विंटल चावल पार कर दिया गया।
  •  सेरीखेड़ी की राशन दुकान (आईडी 442001044) में 450 क्विंटल चावल का शार्टेज मिला।
  •  आईडी 442000149 में 385 क्विंटल चावल गायब मिला है।
  •  दुकान आईडी नंबर 442001059 में 300 क्विंटल** से ज्यादा का स्टॉक कम पाया गया।
  •  रायपुर शहर की दुकानों (आईडी 441001290 और 441001291) में 250 क्विंटल का खेल हुआ है।
  • आरंग की कोसमखुंटा दुकान (आईडी 442003042) में 220 क्विंटल चावल कम निकला।

 आरंग के ही गनौद राशन दुकान में भी करीब 175 क्विंटल से ज्यादा चावल की हेराफेरी पकड़ी गई है।

जिला खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा बताया कि इन 10 राशन दुकानों में लाखों रुपए के चावल और शक्कर की चोरी पकड़ी गई है। विभाग ने अपनी जांच पूरी कर ली है और अब सीधे कलेक्टर के आदेश पर इन सभी पर एफआईआर कराई जा रही है।

Tags:

Latest News

दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव
धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम
कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान