दुर्ग पुलिस के जवानों और उनके परिवारों की सेहत पर ध्यान: तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच 843 लोगों का हुआ फ्री चेकअप, डीजीपी बोले- फिटनेस जरूरी

दुर्ग पुलिस के जवानों और उनके परिवारों की सेहत पर ध्यान: तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच 843 लोगों का हुआ फ्री चेकअप, डीजीपी बोले- फिटनेस जरूरी

दुर्ग। पुलिस ने अपने जवानों और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक अच्छी पहल की है। रविवार को नई पुलिस लाइन, ठगड़ा बांध में जवानों के लिए एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैम्प लगाया गया। पुलिस की ड्यूटी हमेशा चुनौतीपूर्ण और तनाव से भरी होती है। ऐसे में जवानों की सेहत को ध्यान में रखते हुए दुर्ग पुलिस, 'जन मित्र' के तहत मेघगंगा ग्रुप और स्पर्श अस्पताल ने मिलकर इस शिविर का आयोजन किया।
शिविर की शुरुआत प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने पौधे लगाकर और फीता काटकर की। रविवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस कैम्प में कुल 843 हितग्राहियों की निःशुल्क जांच हुई। इनमें जिला पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल, नगर सेना, एसडीआरएफ और रिटायर हो चुके पुलिसकर्मी व उनके परिजन शामिल रहे।


बीमारियों से बचाव के लिए योग और व्यायाम जरूरी


उद्घाटन के बाद डीजीपी गौतम ने अलग-अलग स्वास्थ्य काउंटरों, पैथोलॉजी जांच केंद्र और विशेषज्ञ चिकित्सकों के कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों से बातचीत कर मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि पुलिस का काम बहुत तनावपूर्ण परिस्थितियों वाला होता है, इसलिए उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहना बहुत जरूरी है। रोजाना योग, व्यायाम, संतुलित आहार और नियमित जांच को अपनी दिनचर्या में शामिल कर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने पुलिस कल्याण की दिशा में भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार करने की बात कही।

Read More पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार


अनियमित दिनचर्या से सेहत पर पड़ता है असर

Read More मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक

दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि लगातार ड्यूटी और अनियमित दिनचर्या के कारण जवानों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसे शिविर से बीमारियों की प्रारंभिक पहचान समय पर हो जाती है, जिससे एक कार्यक्षम पुलिस बल तैयार करने में मदद मिलती है। वहीं, दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि जवानों की व्यस्त कार्यशैली को देखते हुए ही यह कैम्प लगाया गया था। इसमें रिटायर पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया ताकि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ सके और उन्हें लाभ मिल सके।


22 विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं


शिविर में 22 अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। एक ही जगह पर पैथोलॉजी, नेत्र परीक्षण और दंत परीक्षण जैसी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर ने पैथोलॉजी जांच की। कैम्प में डॉ. ए. पी. सावंत, डॉ. सुधीर गांगेय, डॉ. प्रीति गांगेय, डॉ. जोगेश चंद्र, डॉ. आदर्श त्रिवेदी, डॉ. अमरीश गर्ग, डॉ. तरुण ध्रुव, डॉ. रेखराज साहू सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी मार्गदर्शन दिया।
इस आयोजन में मेघगंगा ग्रुप की टीम, स्पर्श अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, एएसपी (शहर) सुखनंदन राठौर, सीएसपी हर्षित मेहर, सीएसपी छावनी प्रशांत सिंह पैकरा, डीएसपी (लाइन) चंद्र प्रकाश तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे