20 हजार से ज्यादा Instagram अकाउंट हैक! Meta की सुरक्षा में बड़ी चूक, यूजर्स का डेटा खतरे में

20 हजार से ज्यादा Instagram अकाउंट हैक! Meta की सुरक्षा में बड़ी चूक, यूजर्स का डेटा खतरे में

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 हजार से ज्यादा इंस्टाग्राम अकाउंट साइबर हमले का शिकार हुए हैं। इस घटना के बाद लाखों यूजर्स की ऑनलाइन सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं और मेटा को अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

मेटा ने स्वीकार किया है कि उसके एआई आधारित अकाउंट रिकवरी सिस्टम में मौजूद एक तकनीकी खामी का फायदा उठाकर हमलावरों ने कई अकाउंट्स तक पहुंच बना ली। यह सिस्टम उन यूजर्स की मदद के लिए बनाया गया था जो अपने अकाउंट का एक्सेस खो देते हैं, लेकिन इसी प्रक्रिया की कमजोरी साइबर अपराधियों के लिए रास्ता बन गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार हैकर्स ने रिकवरी सिस्टम को भ्रमित कर अकाउंट से जुड़े ईमेल की जगह नया ईमेल जोड़ लिया। इसके बाद पासवर्ड रीसेट लिंक हासिल कर उन्होंने अकाउंट्स पर कब्जा जमा लिया। जिन यूजर्स ने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्रिय नहीं किया था, उनके अकाउंट सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं।

Read More iPhone 16 पर Amazon का बड़ा ऑफर! ₹30,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 से, खरीदने से पहले जानें पूरा हिसाब

इस साइबर हमले में यूजर्स की निजी जानकारी भी खतरे में पड़ सकती है। दावा किया जा रहा है कि फोटो, ईमेल एड्रेस, डायरेक्ट मैसेज, जन्म तिथि और अकाउंट गतिविधियों से जुड़ा डेटा प्रभावित हुआ है। कुछ चर्चित और हाई-प्रोफाइल अकाउंट्स के भी इस हमले की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद मेटा ने सुरक्षा खामियों की जांच शुरू कर दी है और यूजर्स को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने की सलाह दे रहे हैं ताकि अकाउंट को सुरक्षित रखा जा सके।

Tags:

Latest News

कोरबा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कोरबा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
KBC में साई पल्लवी ने MBBS छोड़ने पर किया खुलासा, एक्टिंग में कैसे बनाई पहचान?
रामलीला मैदान में राहुल गांधी की रैली के लिए दिल्ली पुलिस की सख्त शर्तें, शाम 5 बजे तक खत्म करना होगा कार्यक्रम
15 नवंबर से धान खरीदी, ₹3100 प्रति क्विंटल मिलेगा दाम; साय कैबिनेट के 19 बड़े फैसले
भाजपा नेता पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मारपीट का भी दावा
इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 नवंबर तक भारत छोड़ने के आदेश पर रोक
विभाग की गलती की सजा कर्मचारी को नहीं, हाई कोर्ट ने रोकी गई वेतनवृद्धि देने का दिया आदेश
CG-RERA का बड़ा आदेश: प्लॉट खरीदार को मिलेगा 6.87 लाख रुपये ब्याज, हर महीने 7,314 रुपये देने के निर्देश
नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजे आंगनबाड़ी कर्मियों के नारे, मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त
डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप, पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस क्यूल ने 1993 की घटना को लेकर किया बड़ा दावा
चक्रवात का खतरा: तीन जिलों में स्कूलों पर छुट्टी का असर, कहीं दो दिन तो कहीं आज बंद रहे विद्यालय