हांसी में गोलियों से भूनकर हत्या, फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट,गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

हांसी में गोलियों से भूनकर हत्या, फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट,गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

हिसार। हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल रेहू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। वारदात के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट वायरल हुई, जिसमें गैंगस्टरों की ओर से इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुट गई है।

वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि कपिल रेहू की हत्या कुछ गैंगस्टरों द्वारा मिलकर करवाई गई। पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि मृतक का नाम पहले हुई एक फायरिंग की घटना से जोड़ा गया था और इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वायरल पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसकी सत्यता की जांच की जा रही है।WhatsApp-Image-2026-06-11-at-11.11.12-1781157204432

पोस्ट में कथित तौर पर विरोधियों को चेतावनी भी दी गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि पोस्ट वास्तव में किसने शेयर की और इसके पीछे कौन लोग हैं। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट्स, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

Read More Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें

बता दें कि आज सुबह कपिल रेहू जिम के बाहर युवाओं को वार्म-अप करवा रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में एक युवती भी घायल हुई थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल