'जमीन में मिला खजाना' कहकर बिछाते थे जाल! नकली सोने का खेल करने वाले 5 ठग गिरफ्तार

'जमीन में मिला खजाना' कहकर बिछाते थे जाल! नकली सोने का खेल करने वाले 5 ठग गिरफ्तार

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने ऐसे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो जमीन में दबा खजाना मिलने की कहानी सुनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। आरोपी ग्रामीण और भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर उन्हें सस्ते दाम में सोना बेचने का लालच देते थे। जांच के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से सोने जैसे दिखने वाले नकली धातु के बिस्किट और अन्य सामान बरामद किए हैं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक मजदूर को आरोपियों ने नकली सोना असली बताकर बेच दिया। इसके बाद उन्होंने उसे और अधिक सोना होने की बात कहकर बाजार कीमत से काफी कम दाम में खरीदने का प्रस्ताव दिया। संदेह होने पर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न धातुओं का इस्तेमाल कर सोने जैसी दिखने वाली नकली सामग्री तैयार करते थे। इसके बाद वे लोगों को बताते थे कि उन्हें जमीन में दबा हुआ पुराना खजाना मिला है, जिसमें सोने के बिस्किट और पुराने सिक्के शामिल हैं। इस कहानी के जरिए वे लोगों का भरोसा जीतकर उन्हें ठगने की कोशिश करते थे।whatsapp-image-2026-06-10-at-55112-pm-21781102862_1781160295

Read More सहकारी बैंकों में 60% स्टाफ खत्म: 1000 से घटकर 400 पर सिमटे कर्मचारी, 70 ब्रांचों में 2-3 लोगों के भरोसे कामकाज; अनुकंपा नियुक्ति की 35 फाइलें सालों से दबीं

आरोपी कम कीमत में ज्यादा फायदा दिलाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। कई लोग जल्दी मुनाफे की उम्मीद में उनकी बातों पर विश्वास कर लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली धातु के बिस्किट, एक नकली सिक्का, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की है।

Read More शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि मुख्य आरोपी पहले भी इसी तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस अब जब्त किए गए नकली सोने को वैज्ञानिक जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे तैयार करने में किन धातुओं का उपयोग किया गया था। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Latest News

एक साल में करीब 47 अपचारी बालक फरार, अब दीवारों पर कंटीले तारों की घेराबंदी, खिड़की, दरवाजे और रोशनदान भी किए जा रहे मजबूत एक साल में करीब 47 अपचारी बालक फरार, अब दीवारों पर कंटीले तारों की घेराबंदी, खिड़की, दरवाजे और रोशनदान भी किए जा रहे मजबूत
दीपावली पर नहीं चलेगी बाजारों में मनमानी, सड़क पर टेंट-सामान लगाया तो बढ़ेगी मुश्किलें  
शिक्षिका से छेड़खानी में दोषी शिक्षक बर्खास्त, कोर्ट की सजा के बाद विभाग ने की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों के तबादले
निर्माण कार्यों में तेजी लाने PWD ने किए 91 उप अभियंताओं के तबादले
शिक्षकों के डेटा पर किसकी नजर? साइबर ठगों के निशाने पर पूरा शिक्षक वर्ग
बिलासा एयरपोर्ट पर खड़ा रहेगा अलायंस एयर का विमान, दिल्ली से आएगी इंजीनियरों की टीम
धान बेचने जा रहे किसानों के लिए जरूरी खबर, अब OTP से नहीं होगा सत्यापन
पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपे थे 4 करोड़ रुपये, आधी रात पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
अमृतसर से चिट्टा लाकर बिलासपुर में ग्राहक तलाश रहा था तस्कर, पहुंच गई पुलिस
बिरयानी की चाह में युवक की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, चाकू और बाइक जब्त
सत्ता की मलाई का संग्राम, प्रभारी मंत्री के खिलाफ अपनों ने ही खोला मोर्चा!