न्याय की मांग को लेकर पानी टंकी पर चढ़ा युवक! पुलिस पर मारपीट और पैसे लेने के आरोप से मचा बवाल

न्याय की मांग को लेकर पानी टंकी पर चढ़ा युवक! पुलिस पर मारपीट और पैसे लेने के आरोप से मचा बवाल

कोरबा। कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नेवसा में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक गांव की पानी टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। युवक पुलिस कार्रवाई से नाराज बताया जा रहा है और उसने पुलिस पर मारपीट तथा रुपये लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, युवक रफीक मोहम्मद का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसे और उसके एक साथी को पुलिस थाने ले गई थी, जहां उनके साथ मारपीट की गई और उनसे नकदी भी ली गई। इन आरोपों से नाराज होकर रफीक ने विरोध स्वरूप पानी टंकी पर चढ़कर न्याय की मांग शुरू कर दी। तेज बारिश के बावजूद वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।image-2026-06-11T104349.091

दूसरी ओर, हरदीबाजार थाना प्रभारी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि संबंधित युवकों के खिलाफ कानून के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई थी। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की गई और मारपीट या रुपये लेने जैसी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। मामले को लेकर पुलिस और युवकों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है।

Read More स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर डटे रहे। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से युवक को समझाने का प्रयास किया गया ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। वहीं कुछ ग्रामीणों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए हैं।  

Read More एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल