गर्मी का कहर इंसानों के बाद वन्यजीवों पर भी भारी, मरवाही के जंगल में हीट स्ट्रोक से मादा भालू की मौत

गर्मी का कहर इंसानों के बाद वन्यजीवों पर भी भारी, मरवाही के जंगल में हीट स्ट्रोक से मादा भालू की मौत

मरवाही। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। मरवाही वनमंडल के अंतर्गत एक मादा भालू की मौत ने वन विभाग और पर्यावरण प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है।

यह मामला मरवाही रेंज के पिपरिया गांव से लगे वन क्षेत्र का है, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में एक भालू का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की।

प्राथमिक जांच में मृत भालू की उम्र लगभग पांच वर्ष बताई गई है। वन अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच और परिस्थितियों के आधार पर मौत का कारण अत्यधिक गर्मी और हीट स्ट्रोक माना जा रहा है।8598e6bf-1c8f-4f3a-9178-b57daebb5fdd_1780228521322

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

वन विभाग ने मौके पर आवश्यक कानूनी और विभागीय प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शव का परीक्षण कराया। इसके पश्चात अधिकारियों की मौजूदगी में वन्यजीव का अंतिम संस्कार किया गया है।

Read More मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल

घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र के जलस्रोतों और वन्यजीवों के लिए पेयजल व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते तापमान को देखते हुए जंगलों में वन्यजीवों के लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ रही गर्मी, सूखते प्राकृतिक जलस्रोत और जलवायु परिवर्तन का असर अब वन्यजीवों के जीवन पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। ऐसे में वन क्षेत्रों में संरक्षण और जल प्रबंधन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा